वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को मारना चाहता है अमेरिका? हो गया बड़ा खुलासा, 3 अमेरिकी समेत 6 अरेस्ट

spot_img

Must Read




बोगोटा (कोलंबिया): वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की हत्या की साजिश रचने के मामले में बड़ा अपडेट आया है. राष्ट्रपति निकोलस मदुरो की हत्या की साजिश रचने के आरोप में दो अमेरिकी नागरिक समेत छह विदेशी अरेस्ट हुए हैं. वेनेजुएला के मुताबिक, ये छह देश में दाखिल हुए थे और राष्ट्रपति मादुरो की हत्या करने की फिराक में थे. देश के आंतरिक मामलों के मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने यह जानकारी दी.

वेनेजुएला का आरोप है कि यह सीएआई की साजिश है. हालांकि, वॉशिंगटन ने इन आरोपों को खारिज कर दिया कि CIA नेवेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को मारने की योजना बनाई थी. वेनेजुएला का कहना है कि जो गिरफ्तार हुए हैं ये सभी भाड़े के सैनिक हैं. वेनेजुएला के आंतरिक मंत्री डिओसडाडो कैबेलो ने दावा किया कि सीआईए ही इस ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहा था और अरेस्ट लोगों से 400 राइफलें जब्त की गई हैं.

डियोसडाडो कैबेलो ने अपने संबोधन में कहा कि विदेशी नागरिक वेनेजुएला की सरकार को उखाड़ फेंकने और कई मंत्रियों की हत्या करने की सीआईए नीत साजिश का हिस्सा थे. अपने संबोधन में कैबेलो ने कुछ राइफल की तस्वीरें दिखाईं और कहा कि ये हथियार साजिशकर्ताओं के पास से बरामद किए गए हैं. आरोप है कि अमेरिका के तीन, स्पेन के दो और चेक गणराज्य का एक नागरिक मादुरो की हत्या करने के लिए इस दक्षिण अमेरिकी देश में आये थे.

गिरफ्तार किए गए अमेरिकी नागरिकों में नौसेना का एक सदस्य भी शामिल है जिसकी पहचान कैबेलो ने विल्बर्ट जोसेफ कास्टानेडा गोमेज के रूप में की. कैबेलो ने कहा कि गोमेज नौसेना सील कमांडो का हिस्सा था और उसने अफगानिस्तान, इराक तथा कोलंबिया में सेवाएं दी थी. वेनेजुएला में स्पेन के दूतावास ने अपने नागरिकों की गिरफ्तारियों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शनिवार देर रात एक अमेरिकी सैनिक को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की.

FIRST PUBLISHED : September 16, 2024, 10:44 IST





Source link

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -