नई दिल्ली6 दिन पहले
- कॉपी लिंक
फेस्टिवल सीजन आते ही टाटा मोटर्स ने कारों के अपने लाइनअप में शामिल कुछ ICE मॉडल्स की कीमत में कटौती की है। इन कारों में टियागो, अल्ट्रोज, नेक्सॉन, हेरियर और सफारी शामिल हैं।
इन कारों पर 45 हजार से 2.05 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह स्पेशल प्राइस सिर्फ 31 अक्टूबर 2024 तक खरीदे जाने वाले मॉडल्स पर लागू होगा है। हालांकि यह फैसला नई टाटा कर्व, टाटा पंच और टाटा अल्ट्रोज रेसर व टाटा ईवी पर लागू नहीं है।
टाटा टियागो : ₹5 लाख से ₹8.10 लाख
टाटा टियागो एक एंट्री-लेवल हैचबक कार है। यह 6 वैरिएंट- XE, XM, XT(O), XT, XZ और XZ+ में अवेलेबल है। वर्तमान में टियागो की एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपए से शुरू होती है, जो टॉप वैरिएंट में 8.90 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, ऑफर के बाद अब ये कीमत 5 लाख रुपए से शुरू होकर 8.10 लाख रुपए तक जाती है।
फीचर्स : 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम फीचर की बात करें तो टाटा टियागो में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, ऑटो AC, और कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं, सुरक्षा के लिए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और EBD के साथ ABS जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। कार को ग्लोबल एनकैप से क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है।
टाटा टिगोर : ₹6 लाख से ₹8.10 लाख टाटा टिगोर एक सबकॉम्पैक्ट सेडान कार है। ये चार वैरिएंट्स- XE, XM, XZ, और XZ+ में अवेलेबल है। टाटा टिगोर की कीमत में 30,000 रुपए की कटौती की गई है। वर्तमान में टिगोर की एक्स-शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपए से शुरू होती है, जो टॉप वैरिएंट में 9.55 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, ऑफर के बाद अब ये कीमत 6 लाख रुपए से शुरू होकर 8.80 लाख रुपए तक जाती है।
टिगोर में ज्यादातर फीचर टियागो वाले हैं। हालांकि, इसमें 419 लीटर बूट स्पेस मिलता है, जबकि टियागो 242 लीटर का। इसके अलावा टियागो में ग्रे फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी गई है, जबकि टिगोर में व्हाइट लेदरेट सीटें दी गई है। इंजन स्पेसिफिकेशन भी टियागो वाले ही हैं।
टाटा अल्ट्रोज : ₹6.49 लाख से ₹10.84 लाख टाटा की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज 6 वैरिएंट- XE, XM, XM+, XT, XZ, और XZ+ में अवेलेबल है। इस पर 15,000 रुपए से 45,000 रुपए तक का डिस्काउंट है। वर्तमान में अल्ट्रोज की एक्स-शोरूम कीमत 6.65 लाख रुपए से शुरू होती है, जो टॉप वैरिएंट में 11.35 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, डिस्काउंट के बाद अब ये कीमत 6.49 लाख रुपए से शुरू होकर 10.84 लाख रुपए तक जाती है।
परफॉर्मेंस : CNG, पेट्रोल और डीजल तीनों पावरट्रेन का ऑप्शन अल्ट्रोज में परफॉर्मेंस के लिए 88hp पावर वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 110hp पावर वाला 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और 90hp 1.5-लीटर के डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ CNG का भी ऑप्शन दिया गया है, जिसका पावर आउटपुट 73.5 hp और 103Nm है।
टाटा हैरियर : ₹14.99 लाख से ₹23.99 लाख टाटा की SUV हैरियर चार वैरिएंट- स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और फीयरलेस में अवेलेबल है। इसके अलग-अलग वैरिएंट पर 1.60 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वर्तमान में हैरियर की एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपए से शुरू होती है, जो टॉप वैरिएंट में 26.44 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, डिस्काउंट के बाद अब ये कीमत 14.99 लाख रुपए से शुरू होकर 23.99 लाख रुपए तक जाती है।
टाटा सफारी : ₹15.49 लाख से ₹25.40 लाख टाटा की फुल साइज SUV सफारी चार वैरिएंट- स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और अकंप्लिश्ड में अवेलेबल है। सफारी पर अलग-अलग वैरिएंट्स पर 1.80 लाख रुपए तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। वर्तमान में सफारी की एक्स-शोरूम कीमत 16.19 लाख रुपए से शुरू होती है, जो टॉप वैरिएंट में 27.34 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, डिस्काउंट के बाद अब ये कीमत 15.49 लाख रुपए से शुरू होकर 25.40 लाख रुपए तक जाती है।
टाटा हैरियर और सफारी : परफॉर्मेंस 2023 टाटा सफारी और टाटा हैरियर में पहले की तरह 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 170 ps की मैक्सिमम पावर और 350 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है।
हैरियर का माइलेज
गियरबॉक्स ऑप्शन | मौजूदा हैरियर मॉडल | हैरियर फेसलिफ्ट |
डीजल MT | 16.35 kmpl | 16.80 kmpl |
डीजल AT | 14.60 kmpl | 14.60 kmpl |
सफारी का माइलेज
गियरबॉक्स ऑप्शन | मौजूदा सफारी मॉडल | सफारी फेसलिफ्ट |
डीजल MT | 16.14 kmpl | 16.30 kmpl |
डीजल AT | 14.08 kmpl | 14.50 kmpl |