- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Kane Williamson | NZ VS SL 1st Test Dey 1 Score Update; Tim Southee | Rachin Ravindra | Dimuth Karunaratne | Pathum Nissanka
गॉल18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड के श्रीलंका टूर का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले का टॉस कुछ ही देर में होगा। हालांकि, मेजबान टीम ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है।
श्रीलंकाई टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 8 विकेट से जीत हासिल की थी। ऐसे में टीम के हौसले बुलंद हैं। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड का अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच भारत में बारिश की वजह से नहीं हो पाया था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका 5वें और न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है।
फोटो में देखिए पिच का हाल
श्रीलंका के गॉल स्टेडियम की पिच सूखी दिख रही है। इसमें स्पिनर्स को मदद मिल सकती है।
राष्ट्रपति चुनाव के कारण 21 सितंबर को रेस्ट-डे गाले टेस्ट 6 दिन (18 से 23 सितंबर) तक चलेगा, क्योंकि श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के कारण 21 सितंबर को रेस्ट का दिन होगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 से 30 सितंबर तक खेला जाएगा। दोनों मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होंगे।
श्रीलंका की प्लेइंग-11 जारी श्रीलंकाई टीम ने पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 जारी कर दी है। टीम के हेड कोच सनथ जयसूर्या ने कहा कि चांडीमल ने विकेटकीपिंग की और मिडिल ऑर्डर में खेला है। लेकिन वे इस मुकाबले में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। वे तीसरे नंबर पर उतरेंगे। जो भी विकेटकीपिंग करेगा, वह निचले मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेगा।
श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कमिंडु मेंडिस, एंजलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, रमेश मेंडिस, प्रबथ जयसूर्या, लहिरु कुमारा और असिथा फर्नांडो। अन्य खिलाड़ी: सदीरा समरविक्रमा, ओशादा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, जेफरी वांडरसे और मिलन रत्नायके।
न्यूजीलैंड*: टॉम लैथम (उपकप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी (कप्तान), मैट हेनरी/बेन सीयर्स/विल ओरूर्क और एजाज पटेल। अन्य खिलाड़ी: माइकल ब्रेसवेल, विल ओरूर्क, विल यंग। (न्यूजीलैंड ने अब तक प्लेइंग-11 का ऐलान नहीं किया है। इसलिए पॉसिबल प्लेइंग-11 दी गई है।)