भारत एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में: सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 4-1 से हराया, कप्तान हरमनप्रीत ने 2 गोल किए

spot_img

Must Read




  • Hindi News
  • Sports
  • Harmanpreet Singh; India Vs South Korea Hockey Asian Champions Trophy 2024 Update

स्पोर्ट्स डेस्क8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फाइनल मुकाबले में कल भारत का मैच चीन से होगा।

भारत छठी बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच गया है। सोमवार को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हरा दिया। मुकाबला चीन में हुलुनबुइर के मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस में खेला गया। इस टूर्नामेंट में भारत की यह लगातार छठी जीत है।

भारत के लिए सबसे ज्यादा 2 गोल कप्तान हरमनप्रीत ने किए। उनके अलावा उत्तम सिंह, जरमनप्रीत ने 1-1 गोल किया। साउथ कोरिया की तरफ से यंग जी हुन ने गोल किया। फील्ड गोल के लिए जरमनप्रीत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत फाइनल में मंगलवार को मेजबान चीन से खेलेगा। यह मुकाबला भारतीय टाइमिंग के हिसाब से दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। चीन ने पाकिस्तान को पहले सेमीफाइनल के पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराया।

पहले क्वार्टर में भारत 1-0 से आगे मैच के पहले ही मिनट से भारत ने कोरिया पर दबाव बनाया। भारत ने कोरिया की डी पर एक के बाद एक कई मौके बनाए। क्वार्टर के 13वें मिनट में उत्तम सिंह ने गोल करके भारत को बढ़त दिलाई। उन्होंने आरईजीत सिंह हुंदल के असिस्ट पर फील्ड गोल किया।

इससे पहले, भारत ने चौथे और पांचवें मिनट में गोल के दो मौके गंवाए। यहां अभिषेक ने पहले रिवर्स स्टिक से गोल करने की कोशिश की, लेकिन कोरियन गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। इसके बाद उत्तम सिंह ने डी के अंदर डिफ्लेक्ट करके बॉल रहील को दी जिसे रहील गोल में कन्वर्ट करने में नाकाम रहे। कोरिया को इस क्वार्टर में 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसे टीम भुना नहीं पाई।

उत्तम सिंह ने पहले क्वार्टर में भारत को बढ़त दिलाई।

उत्तम सिंह ने पहले क्वार्टर में भारत को बढ़त दिलाई।

हाफ टाइम से पहले हरमनप्रीत का गोल मैच के 19वें मिनट में सरपंच साहब के नाम से मशहूर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत ने भारत को मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर में गोल किया। अभिषेक के इंजेक्शन में हरमन ने सीधा शॉट लिया और बॉल कोरियन डिफेंडर से डिफलेक्ट होकर गोल में चली गई। इसके बाद 27वें मिनट में भारतीय डिफेंडर जरमनप्रीत सिंह ने सुखजीत को एरियल पास दिया, जिस पर सुखजीत गोल नहीं कर पाए। इस क्वार्टर के बाद भारत 2-0 से आगे था।

हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर में 2 गोल किए।

हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर में 2 गोल किए।

डिफेंडर जरमनप्रीत का फील्ड गोल तीसरे क्वार्टर के शुरुआत में भारतीय डिफेंडर ने बढ़त 3-0 कर दी। यहां जरमनप्रीत ने अकेले बॉल आगे लाते हुए डी के बाहर से फील्ड गोल किया। उन्होंने तेजी से शॉट गोल को तरफ मारा जिसे कोरियन गोलकीपर रोक नहीं पाए।

मैच के 33वें मिनट में साउथ कोरिया ने वापसी की। कोरिया के ड्रैगफ्लिकर यंग जी हुन ने पेनल्टी कॉर्नर में शानदार गोल किया। इसके बाद हरमनप्रीत ने तीसरे क्वार्टर के 46वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में कन्वर्ट करके भारत को 4-1 से आगे कर दिया।

डिफेंडर जरमनप्रीत ने डी के बाहर से गोल किया।

डिफेंडर जरमनप्रीत ने डी के बाहर से गोल किया।

भारत 4-1 से जीता भारत ने चौथे क्वार्टर में भी अपना अटैक जारी रखा। भारत को इस क्वार्टर में 3 चांस मिले, जिसमें वो गोल नहीं कर पाया। मैच के 55वें मिनट में अभिषेक ने तेजी से गोल की तरफ शॉट खेला। यहां कोरियन गोलकीपर ने डाइव मारते हुए शानदार बचाव किया। इसके बाद 52वें मिनट में अमित रोहितदास को ग्रीन कार्ड मिला। 55वें मिनट में मनप्रीत के शॉट से भारत ने अपनी लीड बढ़ानी चाही, लेकिन कोरियन डिफेंस ने बचाव किया।

भारत सबसे सफल टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 13 साल पहले 2011 में हुई थी। भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन है। भारत ने चार और पाकिस्तान ने तीन बार खिताब जीता है। वहीं 2021 में साउथ कोरिया ने टाइटल जीता था।

खबरें और भी हैं…





Source link

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -