झारखंड में एक बार फिर बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार, रांची में बोले केसी. वेणुगोपाल-OxBig Hindi News

Must Read

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को पार्टी के झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न लोकसभा एवं विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षकों के साथ रांची में चुनावी रणनीति पर मंथन किया। पार्टी के इस ‘संवाद’ कार्यक्रम के बाद वेणुगोपाल ने दावा किया कि राज्य में अगले पांच साल के लिए एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय है। 

 उन्होंने कहा कि राज्य में हमारा गठबंधन बेहद मजबूत स्थिति में है और हर क्षेत्र में जनता का भरपूर समर्थन हासिल हो रहा है। रांची के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि हमें बूथ से लेकर जिला, राज्य और केंद्रीय स्तर पर समन्वय बनाकर चुनावी अभियान चलाना है। सरकार ने पिछले पांच साल में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उससे जन-जन को अवगत कराना है।

politics, polittics news, political news, politics news hindi, hindi political news, hindi news today, latest news. political news today, election news, maharastra election news, election2024, elecion update, oxbig hindi, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -