Holika Dahan Muhurat 2025: होलिका दहन 13 मार्च 2025 को है. फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिक दहन किया जाता है. मान्यता है कि होलिका दहन से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है इसलिए पूरे श्रद्धा भाव से होलिका दहन किया जाना चाहिए.
होलिका दहन के अगले दिन रंगों की होली खेली जाती है और आपसी द्वेष भुलाए जाते हैं. होलिका दहन आपके शहर में कब किया जाएगा, यहां नोट करें शहर अनुसार होलिका दहन का मुहूर्त.
होलिका दहन मुहूर्त आपके शहर में
- लखनऊ – रात 11.26 – देर रात 12.15
- वाराणसी – रात 11.26 – देर रात 12.07
- नोएडा – रात 11.26 – देर रात 12.29
- कानपुर – रात 11.26 – देर रात 12.18
- इलाहाबाद – रात 11.26 – देर रात 12.12
- आगरा – रात 11.26 – देर रात 12.27
- मथुरा – रात 11.26 – देर रात 12.28
होलिका दहन पूजा विधि
- होलिका दहन के दिन सुबह जल्दी उठकर नहा धो लें. व्रत का संकल्प लेने के बाद होलिका दहन की तैयारी करें. जिस जगह पर होलिका दहन करना हो, उस जगह को साफ कर लें.
- होलिका और प्रह्लाद की प्रतिमा बनाकर भगवान नरसिंह की पूजा करें. शुभ मुहूर्त के दौरान होलिका की पूजा करें, होलिका में नारियल, हल्दी, कुमकुम, चावल, गेहूं अर्पित करें.
- इसके बाद परिवार के साथ होलिका की तीन बार परिक्रमा कर लें. इसके बाद होलिका की आग में गुलाल और जल चढ़ाएं.
- होलिका की आग शांत होने के बाद उसकी राख से तिलक करें. राख घर ले जाएं और लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख सकते हैं वास्तु के अनुसार इससे धन आगमन बना रहा है, होलिका दहन के बाद ही भोजन करें.
होलिक दहन के मंत्र
- होलिका दहन के समय पढ़ें –
अहकूटा भयत्रस्तै: कृता त्वं होलि बालिशै:,
अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम।
- होलिका की भस्म लगाते हुए पढ़ें –
वंदितासि सुरेन्द्रेण ब्रह्मणा शंकरेण च।
अतस्त्वं पाहि मां देवी! भूति भूतिप्रदा भव।।
Holika Dahan 2025 Puja Samagri: होलिका दहन की पूजा सामग्री लिस्ट, इन चीजों को जरुर करें शामिल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
lifestyle, hindi lifestyle news, hindi news, hindi news today, latest hindi news, hindi news, hindi news today,
English News