फेक न्यूज एक्सपोज: क्या ये वीडियो भारत का है ? लोग बोले -मोदी जी ये कौन सी टेक्नोलॉजी है; जानिए सच्चाई

Must Read




22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बारिश के चलते देश की ज्यादातर सड़कों के हाल खराब हैं। सोशल मीडिया पर खस्ताहाल सड़कों के कई फोटो-वीडियो वायरल भी होते रहते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

  • दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत की ही किसी सड़क का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के नीचे से किसी फव्वारे की तरह बीच-बीच में पानी निकल रहा है। इस बीच इस सड़क पर लगातार गाड़ियों का आना जाना बना हुआ है।
  • सोशल मीडिया पर कई वेरिफाइड और नॉन वेरिफाइड यूजर्स इस वीडियो को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कस रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो की सच्चाई…

वेरिफाइड एक्स यूजर हरमीत कौर ने 14 सेकंड के इस वीडियो को ट्वीट करके लिखा- मोदी जी ये कौन सी टेक्नोलॉजी है। (अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट:

  • खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट को 7800 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके थे। वहीं, इसे 3100 बार रीपोस्ट किया गया था।

ध्रुव राठी नाम के पैरोडी अकाउंट ने भी इस 14 सेकंड के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- ये टेक्नोलॉजी भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए। यह टेक्नोलॉजी हमारे परम् पूज्य मोदी जी की खोज है। (अर्काइव ट्वीट)

देखे ट्वीट:

यासर अराफ़ात मलिक नामक एक्स यूजर ने भी इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा- स्पेस टेक्नोलॉजी तो हम सब देख ही चुके हैं। लेकिन मोदी जी ये कौन सी टेक्नोलॉजी है। (अर्काइव ट्वीट)

देखें ट्वीट :

  • कुछ अन्य यूजर्स ने भी ऐसा ही दावा किया है जिनके ट्वीट के अर्काइव वर्जन आप यहां देख सकते हैं।

क्या है वायरल वीडियो का सच

पड़ताल के दौरान हमें PIB का एक ट्वीट मिला जिसमें बताया गया था कि यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि ग्वाटेमाला का है। अपने ट्वीट में PIB ने जानकारी देते हुए लिखा कि यह वीडियो ग्वाटेमाला के विला न्युएवा शहर का है।

देखें ट्वीट:

जांच के दौरान हमें Prensa Libre नामक एक न्यूज वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट मिली। 12 सितंबर 2024 की इस रिपोर्ट की हेडलाइन थी – वीडियो: विला न्युएवा रूट में दरार आने से पेसिफिक मार्ग का ट्रैफिक प्रभावित हुआ। खबर में बताया गया था कि सीए-9 सुर रूट पर आई यह दरार नई नहीं है बल्कि 2022 में ही इससे जुड़ी जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई थी। (आर्टिकल का अर्काइव लिंक)

देखें स्क्रीनशॉट।

जांच के दौरान हमें lahora नामक वेबसाइट की रिपोर्ट भी मिली। देखें स्क्रीनशॉट…

रिपोर्ट में बताया गया था- नेशनल कोऑर्डिनेटर फॉर डिजास्टर रिडक्शन ने सीए-9 सुर रूट पर आई दरार की पुष्टि करते हुए संबन्धित विभाग को इसकी जानकारी दी है ताकि समय रहते इसे ठीक किया जा सके। (अर्काइव ट्वीट)

  • स्पष्ट है कि जिस वीडियो को भारत का बताकर शेयर किया जा रहा है वो असल मे ग्वाटेमाला के विला न्युएवा शहर का है।

फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @[email protected] और वॉट्सऐप करें- 9201776050

खबरें और भी हैं…





OxBig English

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -