Race 4: क्या हर्षवर्धन राणे सैफ अली खान की एक्शन-थ्रिलर फिल्म में निभाएंगे विलेन की भूमिका?

Must Read

सैफ अली खान की रेस 4 में हर्षवर्धन राणे की एंट्री की संभावना जताई जा रही है। उनकी कास्टिंग को लेकर चर्चा जारी है, और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ उनकी भूमिका को लेकर भी अनुमान लगाए जा रहे हैं। यह फिल्म फ्रैंचाइज़ी के लिए एक नई दिशा हो सकती है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Sun, 09 Mar 2025 04:55:09 PM (IST)

Updated Date: Sun, 09 Mar 2025 05:02:04 PM (IST)

हर्षवर्धन राणे को मिलेगी रेस। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सिद्धार्थ मल्होत्रा की कास्टिंग पर भी चर्चा है।
  2. रेस फ्रैंचाइजी 2008 से लगातार चल रही है।
  3. रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। सैफ अली खान की आगामी एक्शन थ्रिलर रेस 4 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के बारे में कुछ नई जानकारियां सामने आई हैं, जिससे मूवी के लिए फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

जहां फिल्म के निर्देशक और शूटिंग लोकेशंस के बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, वहीं एक नई खबर में रेस 4 के कास्ट में बदलाव की बात सामने आई है। खासकर, हर्षवर्धन राणे का नाम फिल्म में जुड़ने को लेकर चर्चा हो रही है।

रेस 4 में हर्षवर्धन राणे की एंट्री?

  • हर्षवर्धन राणे ने सनम तेरी कसम के री-रिलीज के साथ सफलता का स्वाद चखा है। वह 2025 के सबसे पॉपुलर अभिनेताओं में से एक बन चुके हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें अब कई महत्वपूर्ण फिल्में ऑफर हो रही हैं, जिसमें रेस 4 भी शामिल है।
  • हालांकि, अभी तक उनकी कास्टिंग पर फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि वह फिल्म में एक खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो रेस 4 के लिए यह एक बड़ा कदम साबित होगा और इस फ्रैंचाइज़ी को और भी मजबूती मिलेगी।
  • वहीं, कुछ और रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम पहले रेस 4 के लिए लिया गया था। हर्षवर्धन राणे के साथ वह भी दमदार भूमिका निभा सकते हैं। वह फिल्म में सैफ अली खान के साथ मैन हीरो का किरदार निभाएंगे। इस खबर की भी पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो पाई है।

रेस फ्रैंचाइज का इतिहास

  • रेस फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2008 में अब्बास-मस्तान के निर्देशन में हुई थी, जिसमें सैफ अली खान, कट्रीन कैफ, अक्षय खन्ना, बिपाशा बसु और अनिल कपूर जैसे स्टार्स ने अहम भूमिकाएं निभाई थी। 2013 में रेस 2 ने इस सफर को जारी रखा, जहां सैफ अली खान और अनिल कपूर के साथ-साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण जैसे नए सितारे शामिल हुए।
  • उसके बाद 2018 में रेस 3 आई, जिसे रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया था। इसमें सैफ की जगह सलमान खान ने ली। उनके साथ जैकलीन फर्नांडीस और बॉबी देओल जैसे सितारे थे। हालांकि रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल रही।

bollywood news. bollywood, latest bollywood news, bollywood hindi news, news bollywood, hindi bollyywood news, today bollywood news, bollywood news update, news update, entertainment news, mumbai news, bollywood news hindi,bollywood movies, bollywood movie

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -