World Muslim Population: इस्लाम दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा धर्म है और आज यह विश्व की लगभग 25% आबादी को अपने अनुयायियों में समेटे हुए है. मुस्लिम जनसंख्या न केवल मिडिल-ईस्ट और एशिया तक सीमित है, बल्कि यह यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका जैसे क्षेत्रों में भी व्यापक रूप से फैली हुई है.
संयुक्त राष्ट्र और प्यू रिसर्च सेंटर जैसे संस्थानों की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दशकों में मुस्लिम आबादी में सबसे तेज वृद्धि देखी जाएगी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2050 तक यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समुदाय बन सकता है.
आइए अब जानते हैं दुनिया के उन 10 देशों के बारे में जहां मुस्लिमों की संख्या सबसे अधिक है. इस सूची में कुछ देश अपेक्षित हैं, लेकिन कुछ चौंकाने वाले भी. नीचे दिए गए जनसंख्या के आंकड़े world population review के हैं.
1. इंडोनेशिया (Indonesia)
इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश है. यहां लगभग 24 करोड़ से अधिक मुस्लिम रहते हैं, जो देश की कुल जनसंख्या का लगभग 88.25% है. इंडोनेशिया में इस्लाम का आगमन व्यापार मार्गों के माध्यम से हुआ था और धीरे-धीरे यह वहां की मुख्य संस्कृति बन गया.
2. पाकिस्तान (Pakistan)
पाकिस्तान में 24 करोड़ से अधिक मुस्लिम निवास करते हैं, जो लगभग 96% जनसंख्या है. यह देश इस्लामिक गणराज्य है और यहां का संविधान इस्लाम को राज्य धर्म के रूप में मान्यता देता है. पाकिस्तान में सुन्नी और शिया दोनों समुदाय रहते हैं.
3. भारत (India)
भारत में मुस्लिम जनसंख्या की संख्या लगभग 20 करोड़ है. यह संख्या विश्व में तीसरे स्थान पर आती है, भले ही भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र हो. यहां मुस्लिमों की सांस्कृतिक विविधता अत्यधिक है. वे देश के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक ढांचे का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.
4. बांग्लादेश (Bangladesh)
बांग्लादेश की कुल जनसंख्या का लगभग 91% हिस्सा मुस्लिम है. यहां 15 करोड़ से अधिक मुस्लिम रहते हैं. बांग्लादेश में इस्लाम, संस्कृति और परंपरा का गहरा संबंध है.
5. नाइजीरिया (Nigeria)
अफ्रीकी महाद्वीप में नाइजीरिया सबसे बड़ा मुस्लिम देश है. देश की उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में मुस्लिम बहुसंख्यक हैं. कुल मिलाकर यहां करीब 9 करोड़ से ज्यादा मुस्लिम रहते हैं. यह कुल संख्या के 48.5 फीसदी है.
6. मिस्र (Egypt)
मिस्र इस्लामी इतिहास और शिक्षा का केंद्र माना जाता है. अल-अजहर यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के कारण यह दुनिया भर में प्रसिद्ध है. मिस्र में करीब 9 करोड़ मुस्लिम हैं, जो कुल जनसंख्या का लगभग 94.74% हैं.
7. तुर्किए (Turkey)
तुर्किए में 8 करोड़ से 40 लाख से अधिक मुस्लिम हैं. तुर्किए में इस्लाम का प्राचीन इतिहास है और यह अतीत में खलीफा शासन का केंद्र रहा है. यहां की कुल मुस्लिम जनसंख्या 98.14 फीसदी है.
8.ईरान (Iran)
ईरान एक शिया बहुल मुस्लिम देश है और यहां 8 करोड़ 25 लाख से अधिक मुस्लिम हैं. ईरान का इतिहास इस्लामी क्रांति और शिया विचारधारा से गहराई से जुड़ा हुआ है. मुस्लिम की आबादी कुल जनसंख्या के 99 फीसदी है.
9. चीन (China)
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले देश चीन में मुसलमानों की आबादी 5 करोड़ है. यहां रहने वाले मुसलमानों को उइगर कहते हैं. यहां के मुसलमानों के ऊपर कई तरह के प्रतिबंध लागू हैं, जैसे कुरान पढ़ने पर रोक है. दाढ़ी रखने पर भी मनाही है. यहां रहने वाले मुसलमानों की संख्या महज 3.6 फीसदी है.
10. अल्जीरिया (Algeria)
अल्जीरिया में लगभग 4 करोड़ 37 लाख मुस्लिम रहते हैं. यह देश उत्तर अफ्रीका में स्थित है और यहां इस्लाम मुख्य धर्म है. यहां का संविधान भी इस्लाम को सरकारी धर्म के रूप में मान्यता देता है. अल्जीरिया में मुसलमानों की कुल जनसंख्या 99 फीसदी है.
world news, world news today, latest world news, latest news, hindi world news, hindi news today, oxbig news, oxbig news network, oxbig hindi, oxbig hindi news, hindi oxbig, oxbig
English News