Russia To Help Trump Administration: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच संभावित समझौते की खबरें सामने आई हैं. अमेरिका और रूस के बीच यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने और ईरान परमाणु संकट पर मध्यस्थता को लेकर वार्ता की संभावना जताई जा रही है.
ट्रंप-पुतिन की गुप्त डील?
ट्रंप और पुतिन के बीच 12 फरवरी,2025 को फोन पर बातचीत हुई. अमेरिका-रूस संबंध यूक्रेन युद्ध के बाद टूट गए थे, लेकिन अब सुधार की कोशिश हो रही है. ट्रंप ने सीधे पुतिन से कहा कि वे यूक्रेन युद्ध खत्म करने में रुचि रखते हैं. रूस भी बदले में ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते में मध्यस्थता के लिए तैयार है.
मॉस्को के सूत्रों के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन चाहता है कि रूस ईरान के परमाणु कार्यक्रम और अमेरिका विरोधी गुटों पर दबाव बनाए.
ईरान विवाद में रूस निभाएगा मध्यस्थ की भूमिका?
रूस ने ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता को समर्थन देने की पेशकश की. रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि मास्को सभी समस्याओं का हल बातचीत से निकालने में विश्वास करता है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एस्माईल बाघई ने कहा कि जरूरत पड़ने पर कई पक्ष मध्यस्थता के लिए आगे आ सकते हैं.
अमेरिका-ईरान संबंधों में तनाव
अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय प्रभाव को लेकर चिंतित है. रूस के पास ईरान पर दबाव बनाने का साधन है, जिससे वह ट्रंप प्रशासन को संतुष्ट कर सकता है.
क्या ट्रंप-पुतिन मिलकर यूक्रेन खत्म करेंगे युद्ध ?
ट्रंप और पुतिन दोनों ही यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की इच्छा जता चुके हैं. रूस ने संकेत दिया है कि वह व्यापार और आर्कटिक संसाधनों पर अमेरिका के साथ सहयोग कर सकता है.
अमेरिका रूस पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की शर्त पर यूक्रेन में शांति वार्ता की योजना बना सकता है. विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप अपने चुनावी एजेंडे के तहत अमेरिका की “टेंशन” कम करने के लिए यह रणनीति अपना सकते हैं.
क्या अमेरिका रूस के खिलाफ अपने रुख में नरमी लाएगा?
अमेरिका ने रूस पर कठोर प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन ट्रंप प्रशासन अगर रूस के साथ बातचीत करता है, तो इन प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है. अगर रूस ईरान को नियंत्रण में लाने में मदद करता है, तो अमेरिका बदले में कुछ रियायतें दे सकता है. ट्रंप प्रशासन के तहत अमेरिका-रूस संबंधों में एक नया अध्याय शुरू हो सकता है.
world news, world news today, latest world news, latest news, hindi world news, hindi news today, oxbig news, oxbig news network, oxbig hindi, oxbig hindi news, hindi oxbig, oxbig
English News