पुतिन ने सऊदी के क्राउन प्रिंस से फोन पर की बात, यूक्रेन संग सीजफायर के लिए ट्रंप को दिया मैसेज

Must Read

Vladimir Putin calls Mohammed Bin Salman : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार (13 मार्च) को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ फोन पर बात की. दोनों के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति स्थापित करने के मुद्दे पर भी बातचीत हुई. इस दौरान रूसी राष्ट्रपति ने रूस और अमेरिका के बीच संबंधों को सामान्य करने को लेकर सऊदी अरब की मध्यस्थता पर भी बातचीत की.

क्रेमलिन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फरवरी महीने में रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के राजनयिकों के बीच हुई बातचीत की मेजबानी करने के लिए सऊदी अरब के मध्यस्थता की कोशिशों के लिए भी सऊदी क्राउन प्रिंस को धन्यवाद दिया.

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने जताई प्रतिबद्धता

वहीं, सऊदी अरब की सरकारी न्यूज एजेंसी की शुक्रवार (14 मार्च) की रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी क्राउन प्रिंस ने रूसी राष्ट्रपति से कहा कि उनका शासन बातचीत को पूर्ण रूप से सुविधाजनक बनाने और यूक्रेन संकट के बीच राजनीतिक समाधान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है.

(यह ब्रेकिंग खबर है. इसे अपडेट किया जा रहा हैं.)

world news, world news today, latest world news, latest news, hindi world news, hindi news today, oxbig news, oxbig news network, oxbig hindi, oxbig hindi news, hindi oxbig, oxbig

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -