चीन के दम पर पानी से भारत को चुनौती देने के फिराक में पाकिस्तान! जानें क्या है प्लान

Must Read

AMAN-25 Naval Exercise: पाकिस्तान ने AMAN-25 नामक एक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन किया है, जिसमें 60 देशों की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं. हालांकि इस अभ्यास का मकसद समुद्री सहयोग बढ़ाना बताया जा रहा है, लेकिन असल में यह चीन की बढ़ती नौसैनिक शक्ति का प्रदर्शन है. पाकिस्तान की नौसेना अब लगभग पूरी तरह से चीन पर निर्भर है, और यह अभ्यास इस तथ्य की पुष्टि करता है.

पाकिस्तान की नौसेना अब चीनी उपकरणों और प्रौद्योगिकी पर निर्भर है. चाहे पनडुब्बियां हों या युद्धपोत, सब कुछ चीन से प्राप्त किया गया है. पाकिस्तान के पास मौजूद हंगर क्लास पनडुब्बियां और टाइप 054A/P फ्रिगेट्स, जो चीन ने बनाए हैं, यह दर्शाते हैं कि इस्लामाबाद की समुद्री शक्ति बीजिंग के समर्थन पर टिकी हुई है.

ग्वादर बंदरगाह पर चीनी नियंत्रण
ग्वादर बंदरगाह पर चीनी नौसेना की उपस्थिति भारत के लिए एक बड़ा खतरा है. ग्वादर का रणनीतिक महत्व चीन के लिए काफी महत्वपूर्ण है, और सैटेलाइट तस्वीरों से यह स्पष्ट हुआ है कि चीन ने इस क्षेत्र में अपना बुनियादी ढांचा विकसित कर लिया है. इससे यह संकेत मिलता है कि चीन अरब सागर में अपनी नौसैनिक उपस्थिति को और मजबूत कर रहा है.

ग्वादर बंदरगाह पर चीन की उपस्थिति से भारत को क्या खतरा है?
ग्वादर बंदरगाह पर चीन की स्थायी नौसैनिक उपस्थिति से भारत को सीधे खतरा है. भारत के पश्चिमी तट के पास चीनी नौसेना की मौजूदगी बीजिंग को भारतीय नौसेना की गतिविधियों पर नजर रखने का अवसर प्रदान करेगी. इसके अलावा, फारस की खाड़ी और अन्य महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर चीन का प्रभाव बढ़ेगा. हाल दिनों में पाकिस्तान अपनी नौसेना की ताकत बढ़ाने पर लगातार जोर दे रहा है, जिसकी वजह से भारत के लिए अलर्ट रहने की जरूरत पड़ चुकी है.

world news, world news today, latest world news, latest news, hindi world news, hindi news today, oxbig news, oxbig news network, oxbig hindi, oxbig hindi news, hindi oxbig, oxbig

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -