इजराइल में एक तरफ मनाई जा रही थी यहूदी त्योहार पुरीम दूसरी तरफ होली और फिर…

Must Read

तेल अवीव नगरपालिका के सहयोग से यहां भारतीय मिशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रविवार को तीन हजार से अधिक इजराइली और भारतीयों ने जाफा पोर्ट पर होली और यहूदी त्योहार पुरीम मनाया. दोनों त्योहारों को मनाने के लिए आयोजित ‘इंडिया एट जाफा पोर्ट’ कार्यक्रम में नृत्य, शास्त्रीय संगीत, भारतीय परिधान, मेंहदी, आभूषण और भारतीय व्यंजन सहित भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया गया, जिससे वहां मौजूद लोगों को एक प्रामाणिक भारतीय अनुभव प्राप्त हुआ.

होली और यहूदी त्योहार पुरीम प्रत्येक वर्ष एक ही दिन यानी एक-दो दिन के अंतर पर होते हैं. इस कार्यक्रम में देशभर से हजारों भारतीय शामिल हुए, जिनमें भारतीय मूल के इजराइली और भारतीय छात्र भी शामिल थे.

भारतीय त्योहार होली और यहूदी त्यौहार पुरीम में कई समानताएं हैं. भारतीय मिशन के उप प्रमुख राजीव बोडवाडे ने कहा, ‘‘ये दोनों त्योहार एक ही दिन पड़ते हैं, क्योंकि भारत और इजराइल दोनों ही चंद्र कैलेंडर का पालन करते हैं.’’

बोडवाडे ने कहा, ‘‘यह हमारे बीच सांस्कृतिक समानताओं के कई उदाहरणों में से एक है. यह दोनों देशों के बीच दोस्ती के अनूठे और समृद्ध बंधन को भी जन्म देता है. जबकि बाकी दुनिया उनकी सांस्कृतिक विशिष्टता पर ध्यान केंद्रित कर रही है, भारत और इजराइल अपनी समानताओं का जश्न मनाने में प्रसन्न हैं.’’

एक प्रतिभागी ने बताया कि दोनों त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाए जाते हैं. दोनों त्यौहार लगभग एक ही समय पर मनाए जाते हैं – वसंत के आगमन और सर्दियों के अंत के समय. दोनों त्योहार खुले में मनाए जाते हैं, जहां समुदाय एक साथ आते हैं, नृत्य करते हैं, गाते हैं, खाते हैं और एकजुटता की भावना से मौज-मस्ती करते हैं. याफो के पिस्सू बाजार में विभिन्न तरीकों से भारतीय परिधानों में सजे लोग उत्सव जैसा माहौल में नजर आए.

world news, world news today, latest world news, latest news, hindi world news, hindi news today, oxbig news, oxbig news network, oxbig hindi, oxbig hindi news, hindi oxbig, oxbig

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -