नाइजीरिया में बड़ा हादसा! नाइजर नदी में पलटी, 8 की मौत, दर्जनों अभी भी लापता

Must Read

नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में नाइजर नदी पर एक नाव पलटने की घटना में कम से कम सौ लोग लापता हो गए हैं. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार (29 नवंबर 2024) सुबह हुआ जब नाव कोगी राज्य से नाइजर राज्य के एक फूड मार्केट की ओर जा रही थी. नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता इब्राहीम अउदु ने बताया कि घटना के समय नाव में अधिकांश महिलाएं सवार थीं.

स्थानीय गोताखोरों ने शुरू किया बचाव अभियान

‘चैनल्स’ टेलीविज़न की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. स्थानीय गोताखोर लापता लोगों को खोजने के लिए प्रयास कर रहे हैं. हालांकि प्रशासन ने अभी तक नाव पलटने के कारणों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थानीय मीडिया का कहना है कि नाव में दो सौ से अधिक लोग सवार थे, जो क्षमता से अधिक हो सकते हैं. नाइजीरिया के दूरदराज के क्षेत्रों में सड़क मार्ग की खराब स्थिति के कारण लोगों को अक्सर इस तरह के जोखिम भरे जल मार्गों का सहारा लेना पड़ता है.

ये खबर अपडेट की जा रही है

world news, world news today, latest world news, latest news, hindi world news, hindi news today, oxbig news, oxbig news network, oxbig hindi, oxbig hindi news, hindi oxbig, oxbig

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -