खन्ना के युवक की इटली में मौत: रोड क्रॉस करते समय हादसा, डेढ़ महीने पहले विदेश गया था किसान का बेटा – Khanna News

Must Read

खन्ना के नजदीकी गांव सलौदी के एक युवक की इटली में सड़क हादसे में मौत हो गई। काम पर जाते समय रोड क्रॉस करते वक्त हादसा हुआ। जिसमें 24 वर्षीय परमिंदर सिंह की जान चली गई। हादसे की खबर गांव में पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई।

.

डेढ़ महीने पहले गया था परमिंदर

सलौदी गांव के अवतार सिंह और सुरजीत सिंह ने बताया कि परमिंदर उनका भतीजा था। अभी डेढ़ महीने पहले ही परिवार ने खुशी-खुशी उसे इटली भेजा था। इटली में परमिंदर काम करने लगा था। वह परिवार के साथ रोजाना बात करता था। हादसे से कुछ समय पहले भी फोन पर बात हुई थी, लेकिन बाद में फोन आया कि परमिंदर की हादसे में मौत हो गई है।

शोकाकुल परिजन

शव लाने के लिए सरकार से मदद मांगी

गांव के पूर्व सरपंच मोनू बेक्टर ने बताया कि परमिंदर का परिवार खेतीबाड़ी करके गुजारा चलाता है। परिवार में माता पिता और छोटा भाई है। डेढ़ महीने पहले ही लाखों रुपए खर्च करके परमिंदर को इटली भेजा था। अब विदेश से शव लाने के लिए भी लाखों रुपयों की जरूरत है। सरकार को परिवार की मदद करनी चाहिए और परमिंदर का शव भारत लाया जाए।

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -