A Ferry Drown in th Busira River: कांगो में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. एक नदी में ओवरलोडेड फेरी के पलटने से 38 लोग मारे गए हैं और 100 से अधिक लोग लापता हैं. इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए स्थानीय अधिकारियों और गवाहों ने बताया कि यह दर्दनाक घटना शुक्रवार (20 दिसंबर) की रात को बुसीरा नदी में हुई, जब लोग क्रिसमस के लिए अपने घर लौट रहे थे. हालांकि अब तक इस दुर्घटना में अब तक 20 लोगों के बचने की पुष्टि हुई है.
कांगो के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में जहाजों के काफिले का हिस्सा थी यह फेरी
दरअसल, दुर्घटना स्थल से पहले का आखिरी शहर इनगेन्डे के मेयर जोसेफ जोसेफ कांगोलिंगोली ने बताया, “ यह ओवरलोडेड फेरी नाव कांगो के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में अन्य जहाजों के एक काफिले का हिस्सा थी. इस फेरी में सवार यात्री मुख्य रूप से व्यापारी थे, जो क्रिसमस के लिए अपने घर लौट रहे थे.” उल्लेखनीय है कि यह दर्दनाक हादसा देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक और नाव के पलटने के चार दिन बाद हुआ, जिसमें 25 लोग मारे गए थे.
इनगेन्डे के निवासी नडोलो कड्डी ने इस दुर्घटना के बारे में और जानकारी दी. उन्होंने बताया, “इस फेरी में 400 से ज्यादा लोग सवार थे. क्योंकि यह दो बंदरगाहों, इनगेन्डे और लोलो, से होकर बोएंडे जा रही थी, इसलिए यह मानने का कारण है कि और भी मौतें हुई होंगी.”
कांगोली अधिकारियों ने ओवरलोडिंग के खिलाफ दी है चेतावनी
कांगोली अधिकारियों ने अक्सर नदी में नावों पर सवारियों की ओवरलोडिंग के खिलाफ चेतावनी दी है और जल परिवहन सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करने वालों को सजा देने का वादा किया है. हालांकि, दूरदराज के क्षेत्रों में जहां अधिकांश यात्री आते हैं, वहां के लोग उपलब्ध कुछ सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन का खर्चा नहीं उठा सकते. इसलिए वह नावों के माध्यम से यात्रा करते हैं.
यह भी पढे़ंः Germany Market Attack: जर्मन क्रिसमस बाजार में हमले में 7 भारतीय घायल, जानें क्या बोला विदेश मंत्रालय
world news, world news today, latest world news, latest news, hindi world news, hindi news today, oxbig news, oxbig news network, oxbig hindi, oxbig hindi news, hindi oxbig, oxbig
English News