Last Updated:January 15, 2025, 18:51 IST
Science News: एलन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने आज एक साथ 2 मून लैंडर को अंतरिक्ष में ले जाकर उनकी कक्षा में सेट कर दिया है. इससे चंद्रमा से जुड़ी खोजबीन में नए रास्ते खुलने की बहुत ज्यादा संभावना है.
एलन मस्क के स्पेसएक्स ने एक साथ 2 मून लैंडर लॉन्च कर दिए. (Image:X)
हाइलाइट्स
- SpaceX ने 2 मून लैंडर लॉन्च किए.
- दोनों लैंडर चांद पर खोज करेंगे.
- मिशन में अमेरिका और जापान की कंपनियां शामिल.
फ्लोरिडा. स्पेसएक्स ने फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च के बाद फाल्कन 9 रॉकेट के जरिये अंतरिक्ष में दो मून लैंडर सफलतापूर्वक से उनकी ऑर्बिट में भेज किए. यह मिशन 11:41 बजे IST पर रवाना हुआ. ये मिशन चंद्रमा से जुड़ी खोज की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि इसमें अलग-अलग देशों के दो रोबोट लैंडर शामिल हैं. अमेरिका की फायरफ्लाई एयरोस्पेस और जापान की आईस्पेस कंपनियां पहली बार एक ही लॉन्च रॉकेट से अपने मून लैंडर को चंद्रमा पर भेज रही हैं. यह मानव रहित मिशन नासा के कॉमर्शियल मून पेलोड सर्विस (सीएलपीएस) प्रोग्राम का हिस्सा है.
नासा के इस प्रोग्राम में चंद्रमा के पर्यावरण के बारे में वैज्ञानिकों की जानकारी को बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए दस वैज्ञानिक उपकरण हैं. इसके विपरीत, आईस्पेस का रेजिलिएंस मून लैंडर चंद्रमा के उत्तरी गोलार्ध में मारे फ्रिगोरिस को अपना टारगेट रखता है और इसमें टेनेसिटी नामक एक छोटा रोवर शामिल है.
Deployment of @Firefly_Space’s Blue Ghost lunar lander confirmed pic.twitter.com/6HpA2Xl7cM
— SpaceX (@SpaceX) January 15, 2025
global politics, world politics, politics news, hindi news, latest hindi news, hindi news today, latest hindi news, oxbig, oxbig news, oxbig news network, oxbig news hindi, hindi oxbig, oxbig hindi
English News