देखते रह गए Apple और Samsung! MWC 2025 में पेश हुआ दुनिया का सबसे Slim स्मार्टफोन – India TV Hindi

Must Read

Image Source : FILE
टेक्नो स्पार्क स्लिम

Apple और Samsung से पहले चीनी कंपनी ने दुनिया का सबसे Slim स्मार्टफोन पेश करके तहलका मचा दिया है। स्पेन की राजधानी बार्सिलोना में आज से आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 से पहले ही इस स्लिम फोन को पेश किया गया है। चीनी कंपनी का यह Slim स्मार्टफोन महज 5.75mm पतला है। कंपनी इसे दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन बता रही है। जनवरी में आयोजित Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान सैमसंग ने अपने सबसे पतले स्मार्टफोन Galaxy S25 Edge को टीज किया था। वहीं, एप्पल भी iPhone 17 Slim या iPhone 17 Air पर काम कर रहा है।

Tecno Spark Slim

चीनी ब्रांड Tecno ने अपने इस स्लिमेस्ट स्मार्टफोन को Spark Slim के नाम से पेश किया है। इस फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन के बैक में 50MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में टेक्नो के इस फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन के फीचर्स कंफर्म कर दिए हैं। Tecno Spark Slim का यह कॉन्सेप्ट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन Apple और Samsung के पतले फोन को टक्कर देगा। 

यह Slim फोन 144Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें कंपनी ने ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया है। हालांकि, प्रोसेसर की जानकारी रिवील नहीं की गई है। यह फोन 5,200mAh की बैटरी के साथ आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का कैमरा मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें 4.04mm मोटी बैटरी दी गई है। इस फोन में एल्युमीनियम बॉडी और स्टेनलेस स्टील का फ्रेम यूज किया गया है।

Samsung Galaxy S25 Edge

हाल में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग का सबसे स्लिम फोन अगले महीने यानी अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन के फीचर्स Galaxy S25 Ultra की तरह हो सकते हैं। यह फोन 6.6 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 12GB रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

सैमसंग का यह फोन 200MP के मेन कैमरा के साथ आएगा। इसमें एक और 50MP का रियर कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 4,000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर को सपोर्ट कर सकता है। इसमें Android 15 पर बेस्ड OneUI 7 मिलेगा।

tech news, technology news, hindi tech news, tech news hindi, hindi news today, tech hindi news today, hindi news , latest news hindi, breaking news, oxbig hindi news, hindi news today, oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -