Smart TV खरीदते समय सिर्फ डिस्प्ले साइज ही न देखें, इन पांच फीचर्स को जरूर करें चेक – India TV Hindi

Must Read

Image Source : फाइल फोटो
स्मार्ट टीवी खरीदते समय डिस्प्ले साइज के साथ साथ दूसरे कई सारे फीचर्स को चेक करना जरूरी है।

Online Smart TV buying Tips: आज के समय में लगभग सभी घरों में बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी देखने को मिलते हैं। पुराने डिब्बा टीवी को दौर जा चुका है और अब लोग स्मार्ट एंड्रॉयड टीवी लेना ही पसंद करते हैं। स्मार्ट टीवी सिर्फ बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखने का ही मजा नहीं देते बल्कि इसमें अब गेमिंग और इंटरनेट ब्राउजिंग का भी जमकर इस्तेमाल किया जाता है। अब जब स्मार्ट टीवी का रोल पहले से ज्यादा बढ़ चुका है ऐसे में खरीदारी करते समय इसके फीचर्स पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज की खबर आपके काम आने वाली है। 

इस समय ऑनलाइन मार्केट में स्मार्ट टीवी पर बंपर ऑफर दिया जा रहा है। डिस्काउंट ऑफर की वजह से अगर आप भी एक नया टीवी खरीदने जा रहे हैं तो आपको स्मार्ट टीवी खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कई बार लोग स्मार्ट टीवी खरीदते समय सिर्फ बड़ा स्क्रीन ही देखते हैं और इसके दूसरे फीचर्स को नजर अंदाज कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। 

बड़े स्क्रीन के साथ साथ कई सारे ऐसे फीचर्स होते हैं जो असली में स्मार्ट टीवी को स्मार्ट बनाते हैं और साथ ही ये फीचर्स वीडियो स्ट्रीमिंग का एक अलग लुत्फ भी देते हैं। आइए आपको बताते हैं कि स्मार्ट टीवी खरीदते समय डिस्प्ले के अलावा किन फीचर्स पर ध्यान देने की जरूरत है। 

डिस्प्ले पैनल टेक्नोलॉजी

एक खराब पैनल वाला बड़ा स्क्रीन साइज का स्मार्ट टीवी आपका वीडियो स्ट्रीमिंग मजा किरकिरा कर सकता है। ऐसे में आपको खरीदारी करते समय स्मार्ट टीवी के पैनल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। LED पैनल वाले स्मार्ट टीवी सबसे आम और सस्ते होते हैं वहीं OLED पैनल वाले स्मार्ट टीवी में आपको बेहतर कलर्स देखने को मिलते हैं। वहीं OLED पैनल वाले स्मार्ट टीवी सबसे महंगे होते हैं। इसमें आपको सटीक कलर्स और अधिक चमक देखने को मिलती है। अगर आपका बजट अच्छा है तो आपको QLED पैनल वाले स्मार्ट टीवी खरीदने चाहिए। 

स्मार्ट फीचर्स पर जरूर ध्यान दें

स्मार्ट टीवी को स्मार्ट इसके फीचर्स बनाते हैं। ऐसे में आपको खरीदारी करते समय इसके स्मार्ट फीचर्स पर जरूर ध्यान देना चाहिए। सबसे पहले आपको इसके ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में जानना चाहिए। इस समय Android Tv, WebOS, Tizen जैसे कुछ पॉपुलर ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी पर गूगल असिस्टेंट या फिर अलेक्सा जैसे वाइस असिस्टेंट का फीचर होना भी जरूरी है। इसकी मदद से आप दूर बैठकर आसानी से टीवी को कंट्रोल कर सकते हैं। 

कनेक्टिविटी और पोर्ट्स पर जरूर ध्यान दें

स्मार्ट टीवी खरीदते समय इसके कनेक्टिविटी और पोर्ट पर जरूर ध्यान रखना चाहिए। अलग अलग स्मार्ट टीवी पर कनेक्टिविटी के ऑप्शन अलग-अलग होते हैं। स्मार्ट टीवी पर HDMI, USB पोर्ट के कम से कम 2-3 पोर्ट के ऑप्शन जरूर होने चाहिए। इसके अलावा आपको इसमें ब्लूटूथ और WiFi वर्जन को भी जरूर चेक करना चाहिए। 

साउंट आउटपुट को जरूर चेक करें

एक लो क्वालिटी का साउंट पूरा वीडियो स्ट्रीमिंग खराब कर देता है ऐसे में आपको स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले साउंट आउट पुट को जरूर चेक करना चाहिए। अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने जा रहे हैं तो आपको कम से कम 30W का साउंट आउटपुट वाला स्मार्ट टीवी लेना चाहिए। इसके अलावा स्मार्ट टीवी पर Dolby Audio का फीचर भी होना जरूरी है। 

रैम और स्टोरेज को भी चेक करें

स्मार्टफोन की ही तरह अब स्मार्ट टीवी पर भी रैम और स्टोरज दी जाती है। अलग-अलग स्मार्ट टीवी पर अलग-अलग रैम और स्टोरेज दी जाती है। रैम अधिक होने से आप अधिक ऐप्लिकेशन्स को टीवी पर इंस्टाल कर पाएंगे इसलिए आपको हमेशा अधिक रैम वाली स्मार्ट टीवी का सेलेक्शन करना चाहिए। अगर आपको टीवी पर 32GB की स्टोरेज मिलती है तो आपके कई सारे काम बेहद आसान हो जाएंगे। 

tech news, technology news, hindi tech news, tech news hindi, hindi news today, tech hindi news today, hindi news , latest news hindi, breaking news, oxbig hindi news, hindi news today, oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -