Samsung के ये 4 तगड़े फोन जल्द भारत में होंगे लॉन्च, सपोर्ट पेज हुआ लाइव – India TV Hindi

Must Read

Image Source : FILE
सैमसंग गैलेक्सी

Samsung Galaxy S25 सीरीज के बाद दक्षिण कोरियाई कंपनी अब भारत में अपने मिड और बजट रेंज के फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। सैमसंग ने अपने इन सस्ते फोन का सपोर्ट पेज लाइव कर दिया है, जहां फोन के मॉडल नंबर के साथ-साथ कुछ फीचर्स भी रिवील हुए हैं। सैमसंग Galaxy A, Galaxy M और Galaxy F सीरीज में ये फोन लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी के ये फोन पिछले साल आए मॉडल को रिप्लेस करने वाले हैं। दक्षिण कोरियाई कंपनी के ये सभी फोन 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएंगे।

सपोर्ट पेज लाइव

Samsung Galaxy A06, Galaxy M16, Galaxy F06 और Galaxy F16 5G का सपोर्ट पेज भारत में लाइव हुआ है। इनमें से Galaxy A06 और Galaxy F06 को बजट प्राइस में लॉन्च किया जाएगा। ये दोनों फोन 10,000 रुपये की प्राइस रेंज में आ सकते हैं और इनके फीचर्स भी लगभग एक जैसे होंगे। वहीं, Galaxy M16 और Galaxy F16 को लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ उतारा जाएगा। ये दोनों फोन 15,000 रुपये की प्राइस रेंज में आ सकते हैं। ये सभी फोन कुछ दिन पहले भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर भी देखे गए हैं।

Samsung Galaxy A06 को मॉडल नंबर SM-A066B/DS, Galaxy F06 को SM-E066B/DS, Galaxy F16 को SM-E166P/DS और Galaxy M16 को SM-M166P/DS के नाम से लिस्ट किया गया है। ये सभी फोन डुअल सिम कार्ड (DS) और 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएंगे। सपोर्ट पेज पर कंपनी ने फोन का मॉडल नंबर दिखाया है। इसका कमर्शियल नाम अभी प्रदर्शित नहीं किया गया है।

मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

Samsung Galaxy A06 और Galaxy F06 को Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ उतारे जा सकते हैं। इन दोनों फोन में 4GB रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएंगे। वहीं, Galaxy M16 और Galaxy F16 को 6.7 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ पेश किए जा सकते हैं। इन दोनों फोन में Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 5000mAh की बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा और 13MP सेल्फी कैमरा दिए जा सकते हैं। ये दोनों फोन भी Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।

tech news, technology news, hindi tech news, tech news hindi, hindi news today, tech hindi news today, hindi news , latest news hindi, breaking news, oxbig hindi news, hindi news today, oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -