OnePlus के लाखों यूजर्स के लिए गुड न्यूज, इन स्मार्टफोन को मिला Android 16 का अपडेट – India TV Hindi

Must Read

Image Source : फाइल फोटो
वनप्लस के कई सारे स्मार्टफोन्स को मिला लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्जन का सपोर्ट।

अगर आपके पास वनप्लस का स्मार्टफोन है तो आपके लिए काम की खबर है। वनप्लस यूजर्स को जल्द ही एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है।  दरअसल वनप्लस स्मार्टफोन यूजर्स के लिए गूगल की तरफ से एंड्रॉयड का लेटेस्ट वर्जन Android 16 बेस्ड अपडेट मिलना शुरू हो गया है। कंपनी ने अभी बीटा वर्जन को रोलआउट किया है इसलिए यह कुछ सेलेक्टेड डिवाइस के लिए ही पेश किया गया है। नए अपडेट में  वनप्लस यूजर्स को कई सारे धांसू फीचर्स मिलने वाले हैं। 

आपको बता दें कि वनप्लस एक ऐसी कंपनी है जो अपने यूजर्स की सुविधाओं का बखूबी ध्यान रखती है। कंपनी यूजर्स को जल्द से जल्द लेटेस्ट अपडेट रिलीज करती है। एंड्रॉयड 15 को रोलाउट करने में भी कंपनी ने काफी तेजी दिखाई है। जहां कई सारे ब्रैंड के फोन्स पर अभी भी एंड्रॉयड 14 ही चल रहा है वहीं वनप्लस ने  फरवरी 2025 तक वनप्लस की तरफ से सभी डिवाइसेस के लिए एंड्रॉयड 15 के रोल आउट का काम पूरा कर लिया गया है। 

OnePlus के कई सारे स्मार्टफोन्स पर एंड्रॉयड 16 बीटा का रोलआउट शुरू हो गया है। वनप्लस यूजर्स को जून 2025 तक इसका फाइन वर्जन भी मिल सकता है। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन से वनप्लस यूजर्स एंड्रॉयड 16 बीटा के फीचर्स का फायदा उठा सकते हैं। 

OnePlus 13
OnePlus 13R
OnePlus 13T
OnePlus 12
OnePlus 12R
OnePlus 11
OnePlus 11R   
OnePlus Nord 4
OnePlus Nord 3
OnePlus Nord CE 4
OnePlus Nord CE 4 Lite
OnePlus Open
OnePlus Pad
OnePlus Pad 2

आपको बता दें वनप्लस यूजर्स की सेफ्टी का भी बखूबी ध्यान रखता है। यही वजह है कि कंपनी ग्राहकों को बेहतरी सॉफ्टवेयर पॉलिसी ऑफर करता है। कंपनी अपने फ्लैगशिप सीरीज वाले स्मार्टफोन में करीब 4 साल तक का एंड्रॉयड अपडेट देती है। इसके साथ ही 5 साल तक के लिए सिक्योरिटी पैच अपडेट मिलता है। वहीं दूसरी तरफ मिड रेंज फ्लैगशिप जैसे OnePlus 11R और 12R स्मार्टफोन्स पर करीब तीन साल तक का अपडेट देती है। वनप्लस नॉर्ड 4 यूजर्स को भी तीन साल तक के लिए अपडेट्स मिलते हैं। 

tech news, technology news, hindi tech news, tech news hindi, hindi news today, tech hindi news today, hindi news , latest news hindi, breaking news, oxbig hindi news, hindi news today, oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -