iPhone SE 4 जल्द होगा लॉन्च, सबसे सस्ते आईफोन के ये 5 फीचर्स यूजर्स को बनाएंगे क्रेजी – India TV Hindi

Must Read

Image Source : FILE
iPhone SE 4

iPhone SE 4 (iPhone SE 2025) का एप्पल फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। एप्पल के इस सबसे आईफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके बारे में पिछले कुछ समय से कई खबरें सामने आ रही हैं। iPhone SE सीरीज का पिछला मॉडल 2 साल पहले यानी 2022 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से कंपनी ने दो नई आईफोन सीरीज लॉन्च कर दी है, लेकिन इस मॉडल के अगले जेनरेशन को मार्केट में नहीं उतारा गया था। iPhone SE 4 को इस साल यानी 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाना था, लेकिन एप्पल ने इसका प्रोडक्शन 1 साल के लिए डिले कर दिया।

होंगे ये 5 बड़े अपग्रेड

Apple iPhone SE 4 में कंपनी कम कीमत में कई ऐसे फीचर्स दे सकती है, तो कंपनी के iPhone 15, iPhone 14, iPhone 13 जैसे फोन में नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone SE 4 में AI फीचर यानी Apple Intelligence फीचर मिल सकता है। साथ ही, फोन के डिस्प्ले से लेकर अन्य कई फीचर्स को अपग्रेड किए जाने की उम्मीद है। आइए, जानते हैं इस सस्ते आईफोन के 5 संभावित फीचर्स के बारे में…

Image Source : FILEiPhone SE 4

iPhone SE 4 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। फोन का लुक और डिजाइन iPhone 14 से इंस्पायर्ड हो सकता है। इसके पिछले मॉडल में कंपनी ने LCD डिस्प्ले पैनल का यूज किया था। 2020 में लॉन्च हुए iPhone SE 2 के बाद से ही कंपनी ने अपने सस्ते आईफोन मॉडल में 4.7 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल यूज किया है और फोन का लुक iPhone 8 की तरह रखा है।
iPhone SE 4 में नया कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। अपकमिंग आईफोन मॉडल में सिंगल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें स्मार्ट HDR, डीप फ्यूजन और इन्हांस नाइट मोड जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। कंपनी पहली बार अपने सस्ते आईफोन में 48MP कैमरा यूज कर सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिल सकता है।
फोन में A18 Bionic चिपसेट दिया जा सकता है, जो परफॉर्मेंस के लिहाज से बेहतर होगा। इसमें 8GB रैम और AI फीचर भी मिल सकता है। कंपनी का यह सबसे सस्ता आईफोन मॉडल होगा, जो AI फीचर को सपोर्ट करेगा।
iPhone SE 4 में भी USB Type C फीचर दिया जा सकता है। यह पहला SE मॉडल होगा, जिसमें Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। इससे पहले लॉन्च हुए सभी मॉडल लाइटनिंग चार्जिंग पोर्ट के साथ पेश हुए हैं।
एप्पल का यह सस्ता iPhone कंपनी के 5G मॉडम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अब तक लॉन्च हुए सभी iPhone किसी अन्य ब्रांड के 5G मॉडम के साथ आए हैं।

tech news, technology news, hindi tech news, tech news hindi, hindi news today, tech hindi news today, hindi news , latest news hindi, breaking news, oxbig hindi news, hindi news today, oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -