Free Fire Max ही होगा Free Fire India? गेम के दोबारा लॉन्च होने से पहले मिला हिंट – India TV Hindi

Must Read

Image Source : INDIA TV
फ्री फायर मैक्स

Free fire बैटल रॉयल गेम भारत में 2022 में बैन कर दिया गया था। बैन होने से पहले गरेना का यह बैटल रॉयल गेम भारतीय गेमर्स के बीच काफी लोकप्रिय था। इसके 1 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स थे। हालांकि, इसका मैक्स वर्जन अभी भी भारतीय यूजर्स के लिए खेलने के लिए उपलब्ध है। गेमर्स इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके खेल सकते हैं। गरेना अपने इस लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम को दोबारा भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस गेम को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

गेम लॉन्च की तैयारी

2023 में भी गरेना ने भारत में इस गेम को दोबारा लॉन्च करने की घोषणा की थी, जिसे बाद में टाल दिया गया था। फ्री फायर को भारत में नए नाम Free Fire India के नाम से लॉन्च किया जाना था। लॉन्च की घोषणा के महज कुछ दिन बाद ही कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्चिंग को तकनीकी कारणों से आगे के लिए टालने का ऐलान किया था। इस समय फ्री फायर डेवलपर्स ने पूर्व भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ साझेदारी की थी। इसके अलावा कई और प्रोमिनेंट प्लेयर्स के साथ इसका वीडियो जारी किया गया था।

मिला बड़ा हिंट

Free Fire MAX खेलने वाले प्लेयर्स को गेम खेलने के दौरान स्क्रीन पर Free Fire India लिखा हुआ दिखाई देता है, जो दर्शाता है कि गेम डेवलपर भारत में फ्री फायर मैक्स को ही फ्री फायर इंडिया के नाम से रीब्रांड कर सकता है। फ्री फायर मैक्स खेलते समय प्लेयर्स को स्क्रीन पर Free Fire India के नाम से एक पॉप-अप दिखाई देता है, जिसमें लिखा है कि फ्री फायर इंडिया एक वर्चुअल वर्ल्ड है, जो वास्तविक दुनिया पर आधारित नहीं है। अगर आप एलिमिनेट हो जाते हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप दोबारा इसमें एंटर कर सकते हैं। इस मैसेज के साथ ‘गुड लक एंड हैव फन!’ के साथ गेम खेलने के लिए कंफर्मेशन बटन मिलेगा।

Image Source : INDIA TVफ्री फायर इंडिया

फ्री फायर इंडिया के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकरी शेयर नहीं की है। हालांकि, पिछले दिनों आई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी एक बार फिर से इस गेम को भारत में लॉन्च करने वाली है। गेमिंग इंडस्ट्री के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है, जिसे देखते हुए गेम डेवलपर भारतीय बाजार में दोबारा एंट्री के लिए तैयार है। PUBG के बैन होने के बाद गेम डेवलपर Krafton ने अपने इस गेम को भारत में BGMI के नाम से लॉन्च किया था। यह बैटल रॉयल गेम भी गेमर्स के बीच काफी लोकप्रिय है।

tech news, technology news, hindi tech news, tech news hindi, hindi news today, tech hindi news today, hindi news , latest news hindi, breaking news, oxbig hindi news, hindi news today, oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -