मुंबई इंडियंस वीमेंस ने पूरी कर ली टीम, ऑक्शन में करोड़ों खर्च, देखें फुल स्क्वाड-OxBig News Network

Must Read

WPL 2025 Mumbai Indians full squad: मुंबई इंडियंस ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन में काफी पैसा खर्च किया. मुंबई ने 2.20 करोड़ रुपए में 4 खिलाड़ियों को खरीदा. मुंबई ने सबसे बड़ी बोली जी कमलिनी पर लगाई. कमलिनी को बेस प्राइस से कई गुना ज्यादा दाम मिला. मुंबई इंडियंस वीमेंस ने अपनी टीम पूरी कर ली है. उसके पास कुल 18 खिलाड़ी हो गए हैं. मुंबई ने कमलिनी के साथ-साथ अक्षिता माहेश्वरी, संस्कृति गुप्ता और नाडिन डी क्लार्क को खरीदा.

मुंबई इंडियंस की टीम काफी बैलेंस हो गई है. उसने ऑक्शन में चार खिलाड़ियों को खरीदा है. मुंबई ने कमलिनी को 1.6 करोड़ रुपए में खरीदा. वे अनकैप्ड खिलाड़ी हैं. नादिन डी क्लार्क को 30 लाख रुपए में खरीदा. वहीं अक्षिता माहेश्वरी को 20 लाख रुपए में खरीदा. मुंबई ने संस्कृति गुप्ता को 10 लाख रुपए में खरीदा. ये दोनों भारतीय खिलाड़ी भी अनकैप्ड हैं.

मुंबई की टीम में 6 विदेशी समेत कुल 18 खिलाड़ी –

मुंबई के पास कुल 18 खिलाड़ी हैं. इनमें 12 भारतीय और 6 विदेशी प्लेयर्स हैं. टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में कई मौकों पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी है. मुंबई ने हरमनप्रीत के साथ कई दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन किया था. इसमें अमेलिया केर, यास्टिका भाटिया, हीली मैथ्यूज और नट साइवर ब्रंट शामिल हैं.

मुंबई इंडियंस वीमेंस फुल स्क्वाड –

रिटेंड प्लेयर्स: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायन, हरमनप्रीत कौर, हीली मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, नैट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, साइका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल, सजना सजीवन, अमनदीप कौर, कीर्तन बालाकृष्णन

ऑक्शन में खरीदी गई प्लेयर्स: जी कमलिनी, नादीन डी क्लार्क, संस्कृति गुप्ता, अक्षिता माहेश्वरी

sport, sports, sports news, sports news, sports news today, sports news in hindi, cricket, cricket news, cricket news today, hindi news, hindi news today, latest hindi news, latest news update, oxbig, oxbig news, oxbig news today, oxbig news hindi, hindi oxbig

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -