IPL नीलामीः एक दिन में दो बार टूटा रिकॉर्ड, 27 करोड़ में ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी, अय्यर भी छाए-OxBig News Network

Must Read

अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा। अय्यर ने आस्ट्रेलिया के गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें पिछली नीलामी में केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा था। इस बार स्टार्क को 11 करोड़ 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

IPL नीलामीः एक दिन में दो बार टूटा रिकॉर्ड, 27 करोड़ में ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी, अय्यर भी छाए
IPL नीलामीः एक दिन में दो बार टूटा रिकॉर्ड, 27 करोड़ में ऋषभ पंत बने सबसे महंगे खिलाड़ी, अय्यर भी छाए
user

सऊदी अरब के जेद्दा में आज आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड कुछ ही मिनटों की देरी में दो बार टूट गया। सबसे पहले श्रेयस अय्यर ने स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा और उसके कुछ ही देर बाद ऋषभ पंत अय्यर को पीछे छोड़कर सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मेगा नीलामी में 27 करोड़ रूपये में खरीदा। इसके थोड़ी देर पहले पंजाब किंग्स ने केकेआर को इस साल खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को 26 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा।

पंत के लिये सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ के बीच जमकर होड़ लगी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 20 करोड़ 75 लाख रूपये पर राइट टू मैच का इस्तेमाल किया, लेकिन लखनऊ ने आखिरी बोली 27 करोड़ रूपये की लगाई तो दिल्ली टीम पीछे हट गई। अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब के बीच अय्यर को लेकर काफी समय तक होड़ रही लेकिन आखिर में पंजाब ने बाजी मारी। अय्यर ने आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा था जिन्हें पिछली नीलामी में केकेआर ने 24 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा था। स्टार्क को 11 करोड़ 75 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।

अय्यर और पंत दोनों ने पिछले कुछ साल में विषम परिस्थितियों का सामना किया है, लेकिन जबर्दस्त साहस का परिचय देते हुए वापसी की। पंत दिसंबर 2022 में भयावह कार दुर्घटना के बाद सफल वापसी करने में कामयाब रहे जबकि अय्यर ने बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर किये जाने की निराशा से उबरते हुए केकेआर को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाया।अय्यर और प़ंत 14 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2025 सत्र में अपनी-अपनी टीमों के कप्तान हो सकते हैं।

इनके अलावा बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पंजाब ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करके 18 करोड़ रूपये में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी बोली 18 करोड़ रूपये की लगाई थी जिसे आरटीएम के जरिये पंजाब ने मैच किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने दो करोड़ की बेसप्राइज पर नीलामी में सबसे पहले उतरे अर्शदीप पर पहली बोली लगाई थी। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रूपये में खरीदा।

भारत के स्टार खिलाड़ियों में केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ रूपये में खरीदा। दिल्ली ने चेन्नई सुपर किंग्स से बोली के मुकाबले में बाजी मारी। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को गुजरात टाइटंस ने 12 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा। फिटनेस समस्याओं के कारण पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने दस करोड़ रूपये में खरीदा।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ 75 लाख रूपये में और इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को 15 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज डेविस मिलर को साढे सात करोड़ रूपये में खरीदा। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने लियाम लिविंगस्टोन के लिए आठ करोड़ 75 लाख रूपये खर्च किये।

पहले दो सेट में 12 खिलाड़ी बिक चुके हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस ने अभी तक किसी को नहीं खरीदा है। यह दूसरी बार है कि आईपीएल की नीलामी विदेश में हो रही है। पिछले साल दुबई में नीलामी हुई थी।

sport, sports, sports news, sports news, sports news today, sports news in hindi, cricket, cricket news, cricket news today, hindi news, hindi news today, latest hindi news, latest news update, oxbig, oxbig news, oxbig news today, oxbig news hindi, hindi oxbig

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -