भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा है। मुंबई टेस्ट का आज पहला दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए। जवाब में भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं।
खेल खत्म होने तक शुभमन गिल 31 रन और ऋषभ पंत एक रन बनाकर नाबाद हैं। पहले एजाज पटेल ने लगातार दो गेंद पर यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को आउट किया। फिर विराट कोहली रन आउट हो गए। वह चार रन बना सके। यशस्वी 30 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि सिराज खाता नहीं खोल सके। वहीं, मैट हेनरी ने रोहित शर्मा को स्लिप में लाथम के हाथों कैच कराया था। वह 18 रन बना सके। भारत न्यूजीलैंड से अभी भी 149 रन पीछे है। इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। कीवियों की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। इसके अलावा विल यंग ने 71 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट और वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट झटके। आकाश दीप को एक विकेट मिला।
sport, sports, sports news, sports news, sports news today, sports news in hindi, cricket, cricket news, cricket news today, hindi news, hindi news today, latest hindi news, latest news update, oxbig, oxbig news, oxbig news today, oxbig news hindi, hindi oxbig
English News