बर्मिंघम टेस्टः राहुल का अर्धशतक, नायर फिर फ्लॉप, लंच तक भारत 177/3, इंग्लैंड पर 357 रन की बढ़त-OxBig News Network

Must Read

पहली पारी में 587 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 407 रन पर समेट कर 180 रन की लीड ली थी। लंच तक के स्कोर के हिसाब से भारतीय टीम की कुल बढ़त 357 रन की हो चुकी है। भारतीय टीम के पास इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाने का मौका है।

बर्मिंघम टेस्टः राहुल का अर्धशतक, नायर फिर फ्लॉप, लंच तक भारत 177/3, इंग्लैंड पर 357 रन की बढ़त
बर्मिंघम टेस्टः राहुल का अर्धशतक, नायर फिर फ्लॉप, लंच तक भारत 177/3, इंग्लैंड पर 357 रन की बढ़त
user

इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन के पहले सत्र की समाप्ति पर भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही टीम इंडिया का इंग्लैंड पर कुल बढ़त 357 रन की हो चुकी है। गिल 24 और पंत 41 रन पर खेल रहे हैं। भारत ने चौथे दिन एक विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

भारत के दिन का पहला झटका करुण नायर के रूप में लगा। भारतीय टीम का स्कोर जब 96 रन था, तब नायर 26 रन बनाकर ब्रायडन कार्स का शिकार बने। दूसरे विकेट के लिए नायर ने केएल राहुल के साथ 45 रन की साझेदारी की। भारत को तीसरा झटका 126 के स्कोर पर लगा। केएल राहुल 84 गेंद पर 10 चौके की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जोश टंग ने बोल्ड किया।

पंत 35 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 और कप्तान शुभमन गिल 41 गेंद पर 3 चौके की मदद से 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 51 रन की साझेदारी हो चुकी है। करुण नायर ने 8 साल के बाद टेस्ट टीम में वापसी की है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में वह फ्लॉप रहे थे। इसके बावजूद उन्हें इस टेस्ट में मौका दिया गया। नायर को दोनों पारियों में अच्छी शुरुआत मिली। पहली पारी में 31 तो दूसरी पारी में वह 26 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ही पारियों में उनके पास बड़ा स्कोर बनाने का मौका था, जिसमें वह असफल रहे।

पहली पारी में 587 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 407 रन पर समेट कर 180 रन की लीड ली थी। इस आधार पर भारतीय टीम की कुल बढ़त 357 रन की हो चुकी है। यह पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट है। टीम इंडिया पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद 0-1 से पिछड़ रही है। दूसरे टेस्ट में तीन बदलावों के साथ उतरी भारतीय टीम के पास इस मुकाबले को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाने का मौका है।

sport, sports, sports news, sports news, sports news today, sports news in hindi, cricket, cricket news, cricket news today, hindi news, hindi news today, latest hindi news, latest news update, oxbig, oxbig news, oxbig news today, oxbig news hindi, hindi oxbig

English News
https://www.navjivanindia.com/cricket/birmingham-test-rahuls-half-century-nair-flops-again-india-1773-till-lunch-lead-of-357-runs-over-england

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -