आओ राजनीति करें: दिल्ली में लोकतंत्र का महापर्व-OxBig Hindi News

Must Read

देश का दिल कही जाने वाली राजधानी दिल्ली में सियासी दंगल का आगाज हो चुका है। लोकतंत्र का महापर्व शुरू होने के साथ सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। उम्मीद है कि पारा गिरने-चढ़ने का रिकॉर्ड बनाने वाली दिल्ली…

Rajesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। Tue, 7 Jan 2020 06:02 AM
share Share

देश का दिल कही जाने वाली राजधानी दिल्ली में सियासी दंगल का आगाज हो चुका है। लोकतंत्र का महापर्व शुरू होने के साथ सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। उम्मीद है कि पारा गिरने-चढ़ने का रिकॉर्ड बनाने वाली दिल्ली इस बार मतदान का भी नया रिकॉर्ड बनाएगी। सियासी घमासान के बीच लोकतंत्र की शुचिता बनाए रखना सबसे अहम है। इसीलिए आपका अपना हिन्दुस्तान हमेशा की तरह आओ राजनीति करें अभियान के साथ आपसे रूबरू है।

महापर्व का शोर शुरू हो इससे पहले जरा पन्ना पलटिए और देखिए क्या है ‘हिन्दुस्तान’ का संकल्प इस महाअभियान में आपके सहयोग की अपेक्षा के साथ। हम मानते हैं कि मीडिया आम आदमी के लिए और आम आदमी के जरिये होना चाहिए। किसी भी अखबार की असली ताकत उसके पाठक हैं। आपसे एक साझेदारी की गुजारिश है। अगर आपको लगे कि हिन्दुस्तान में छपी सामग्री हमारे संकल्प के अनुरूप नहीं है तो हमें तुरंत [email protected] पर ईमेल करें।  

आपका वोट, आपका मुद्दा, आपका नेता: जो आप सोचते हैं वही मुद्दे होंगे चुनाव में। जिसे आप चाहेंगे वही बनेगा आपका नेता। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपके मुद्दों पर चर्चा हो। हम बनेंगे आपकी आवाज।

हिन्दुस्तान हेल्पलाइन: चुनाव संबंधी किसी भी जानकारी, इस अखबार में छपने वाली किसी सामग्री से संबंधित शिकायत के लिए आप हमारी ईमेल आईडी [email protected] पर संपर्क करें। यहां मिलेगा आपके हर सवाल का जवाब।

politics, polittics news, political news, politics news hindi, hindi political news, hindi news today, latest news. political news today, election news, maharastra election news, election2024, elecion update, oxbig hindi, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -