झारखंड में BJP को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष JMM में शामिल-OxBig Hindi News

Must Read

ताला मरांडी 2024 के लोकसभा चुनाव में राजमहल से बीजेपी प्रत्याशी रहे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद वह संथाल परगना की बोरियो सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। वह पहले यहां से विधायक रह चुके हैं।

झारखंड में BJP को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष JMM में शामिल
झारखंड में BJP को झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने छोड़ी पार्टी, हेमंत सोरेन के समक्ष JMM में शामिल
user

भारतीय जनता पार्टी को झारखंड में बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। साहिबगंज जिले के बरहेट में हूल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में वह जेएमएम में शामिल हुए। सोरेन ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा और विधायक कल्पना सोरेन सहित झामुमो के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

ताला मरांडी वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में राजमहल सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे थे। इस चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह संथाल परगना की बोरियो सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। ताला मरांडी पूर्व में बोरियो सीट से बीजेपी विधायक रह चुके हैं।

यह दूसरी बार है, जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़ी है। इसके पहले वर्ष 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वे बीजेपी छोड़कर आजसू पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद वह आजसू के टिकट पर बोरियो से विधानसभा चुनाव भी लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

ताला मरांडी ने 10 अप्रैल की शाम बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को इस्तीफे का पत्र भेजा था। हालांकि, इसकी खबर 11 अप्रैल को सार्वजनिक हुई। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा, “मैं, ताला मरांडी, बीजेपी का एक समर्पित सदस्य रहा हूं। पार्टी द्वारा दिए गए अवसरों के लिए मैं आभार प्रकट करता हूं। वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों और वैचारिक मतभेदों के चलते मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। मेरा यह निर्णय गहन विचार-विमर्श के पश्चात लिया गया है और इसमें किसी प्रकार की दुर्भावना नहीं है। कृपया मेरे त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए मुझे मुक्त किया जाए।”

politics, polittics news, political news, politics news hindi, hindi political news, hindi news today, latest news. political news today, election news, maharastra election news, election2024, elecion update, oxbig hindi, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -