Ramadan 2025 Day 1: रमजान का पहला रोजा, देखें दिल्ली, मुंबई, लखनऊ समेत अपने शहर के सहरी-इफ्तार

Must Read

Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time 2 March: रमजान के पाक, मुबारक और मुकद्दस महीने की शुरुआत रविवार 2 मार्च 2025 से होने वाली है. रमजान के शुरू होने का इंतजार रमजान के खत्म होने के साथ ही शुरू हो जाता है। दुनिया भर के मुसलमान इस पाक महीने का इंतजार सालभर कहते हैं।

खैर इंतजार खत्म हो चुका है और रमजान की शुरुआत हो चुकी है और 2 मार्च को रोजेदार रमजान का पहला रोजा रखेंगे। बता दें कि रमजान के दौरान पूरे महीने रोजा रखने का महत्व है, क्योंकि रोज इस्लाम के पांच फर्ज में एक माना जाता है। ‘संयम’ और ‘सब्र’ की कड़ी परीक्षा से गुजरते हुए रमजान के पूरे महीने रोजेदार रोजा रखकर नेमत और अल्लाह की रहमत हासिल करते हैं.

सहरी-इफ्तार का समय

रमजान का पहला रोजा रविवार 2 मार्च को रखा जाएगा. सुबह सहरी करने के साथ ही रोजे की शुरुआत हो जाएगी और शाम में सूर्यास्त के बाद रोजेदार इफ्तार करेंगे. इसी तरह रमजान के पूरे महीने रोजेदार सहरी और इफ्तार के नियमों का पालन करते हैं. लेकिन सहरी और इफ्तार समय से करना जरूरी होता है. गलत समय पर किए सहरी-इफ्तार से रोजा मान्य नहीं होता। आइए जानते हैं रमजान के पहले दिन सहरी और इफ्तार का समय क्या है?

बता दें कि अलग-अलग शहरों के अनुसार शहरी और इफ्तार के समय में भी कुछ मिनटों का अंतर हो जाता है. ऐसे में जान लीजिए कि रविवार 2 मार्च को दिल्ली, मुंबई, आगरा, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या है. आप भी अपने शहर के अनुसार सहरी इफ्तार का समय देखकर रोजा खोलने और रोजा रखने की तैयारी कर सकते हैं (Ramadan 2025 Citywise Sehri-Iftar Timings)-

रमजान 2 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 2 March in India)

 

शहर का नाम (City Name)सहरी का समय (Sehri Time)इफ्तार का समय (Iftar Time)
दिल्ली (Delhi)सुबह 05:28शाम 06:22
मुंबई (Mumbai)सुबह 05:44शाम 06:45
हैदराबाद (Hyderabad)सुबह 05:22शाम 06:23
कानपुर (Kanpur)सुबह 05:14शाम 06:11
लखनऊ (Lucknow)सुबह 05:12शाम 06:08
कोलकाता (Kolkata)सुबह 04:42शाम 05:41
मेरठ (Meerut)सुबह 04:49शाम 05:46
नोएडा(Noida)सुबह 05:25शाम 06:24
बेंगलुरु (Bengaluru)सुबह 05:24शाम 06:29
अहमदाबाद (Ahmedabad)सुबह 05:45शाम 06:45
पटना (Patna)सुबह 04:55शाम 05:53
रांची (Ranchi)सुबह 04:53शाम 05:57
चेन्नई (Chennai)सुबह 0513शाम 06:19

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

lifestyle, hindi lifestyle news, hindi news, hindi news today, latest hindi news, hindi news, hindi news today,

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -