Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: बुधवार 26 मार्च को रोजेदारों ने रमजान का 26वां रोजा अकीदत के साथ मुक्कमल किया. अब गुरुवार 27 मार्च को छब्बीसवें रोजे की तैयारी की जाएगी. माह-ए-रमजान का पाक महीना अब धीरे-धीरे रुकसत हो रहा है.
जिस दिन छब्बीसवां रोजा रखा जाता है, उस तरीख को रमजान की सत्ताईसवीं रात होती है. इसे रात को शबे-कद्र की रात कहते हैं. यह अल्लाह की मेहरबानी की खात रात होती है. रोजेदार 27 मार्च 2025 को सहरी-इफ्तार के साथ 26वां रोजा पूरा करेंगे और इसके बाद इस पवित्र रात में अल्लाह की इबादत में शरीक हो जाएंगे. मान्यता है कि रमजान की 27वीं रात में ही अल्लाह ने हजरत मोहम्मद (सल्ल.) के जरिए कुरान की सौगात दी.
बीते 25 रोजे की तरह 26वें रोजे में भी रोजेदार सहरी और इफ्तार करेंगे, क्योंकि रोजा तभी मुक्कमल होता है, जब सही समय पर सहरी और इफ्तार किया. इसलिए रोजेदार सही समय पर सहरी और इफ्तार जरूर करें. लेकिन रमजान के अलग-अलग दिनों में शहरों के अनुसार सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनट का अंतर होता है.
ऐसे में जान लें कि 27 मार्च को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या रहने वाला है. आप अपने शहर के अनुसार सहरी इफ्तार का समय यहां देख सकते हैं और रोजा खोलने और रखने की तैयारी कर सकते हैं. (Ramadan 2025 City wise Sehri-Iftar Timings)-
रमजान 27 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 27 March in India) |
शहर का नाम (City Name) | सहरी का समय (Sehri Time) | इफ्तार का समय (Iftar Time) |
दिल्ली (Delhi) | सुबह 04:57 | शाम 06:39 |
मुंबई (Mumbai) | सुबह 05:23 | शाम 06:52 |
हैदराबाद (Hyderabad) | सुबह 05:06 | शाम 06:42 |
कानपुर (Kanpur) | सुबह 04:48 | शाम 06:25 |
लखनऊ (Lucknow) | सुबह 04:44 | शाम 06:23 |
कोलकाता (Kolkata) | सुबह 04:19 | शाम 05:51 |
मेरठ (Meerut) | सुबह 04:55 | शाम 06:35 |
नोएडा (Noida) | सुबह 04:56 | शाम 06:38 |
जयपुर (Jaipur) | सुबह 05:05 | शाम 06:45 |
बेंगलुरु (Bengaluru) | सुबह 05:08 | शाम 06:35 |
अहमदाबाद (Ahmedabad) | सुबह 05:21 | शाम 06:55 |
पटना (Patna) | सुबह 04:28 | शाम 06:05 |
रांची (Ranchi) | सुबह 04:30 | शाम 06:07 |
चेन्नई (Chennai) | सुबह 04:57 | शाम 06:21 |
lifestyle, hindi lifestyle news, hindi news, hindi news today, latest hindi news, hindi news, hindi news today,
English News