Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: माह-ए-रमजान का उन्नीसवां रोजा बहुत खास मायने रखता है. यह मगफिरत के अशरे में अल्लाह की इबादत पर जोर देता है. उन्नीसवां रोजा अल्लाह की मुसलसल याद है और रोजेदारों के लिए दुआ की पूर्ण फरियाद है. उन्नीसवां रोजा तीसरे अशरे के करीब पहुंचने का भी संकेत होता है.
दुआ की मुकम्मल फरियाद है 19वां रोजा
रमजान महीने की शुरुआत के बाद से रोजेदारों ने रोजा रखते हुए 18 रोजे पूरे कर लिए हैं और गुरुवार 20 मार्च 2025 को उन्नीसवां रोजा रखा जाएगा. पवित्र कुरआन-ए-पाक के पहले अध्याय की सूरह अलबकरह की आयत 152 में रमजान के उन्नीसवें रोजे की अहमियत और फजीलत का जिक्र मिलता है. इस्लाम के अनुसार 19वां रोजा है रोजेदारों के लिए दुआ की मुकम्मल फरियाद है.
नेकी और नीयत के साथ रोजेदार हर रोज रोजा रख रहे हैं. रोजा से पहले सहरी और रोजा खोलने के लिए इफ्तार की प्रकिया का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है. लेकिन रोजा मुकम्मल होने के लिए यह बेहद जरूरी है कि सहरी और इफ्तार सही समय पर किया जाए. इसलिए हर दिन निर्धारित समय पर ही सहरी और इफ्तार करना चाहिए.
हालांकि रमजान के दिनों में अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनट का अंतर होता है. ऐसे में जान लीजिए कि 20 मार्च को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या रहने वाला है. आप अपने शहर के अनुसार सहरी इफ्तार का समय यहां देख सकते हैं और रोजा खोलने और रखने की तैयारी कर सकते हैं. (Ramadan 2025 City wise Sehri-Iftar Timings)-
रमजान 20 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 20 March in India) |
शहर का नाम (City Name) | सहरी का समय (Sehri Time) | इफ्तार का समय (Iftar Time) |
दिल्ली (Delhi) | सुबह 05:06 | शाम 06:35 |
मुंबई (Mumbai) | सुबह 05:29 | शाम 06:50 |
हैदराबाद (Hyderabad) | सुबह 05:14 | शाम 06:39 |
कानपुर (Kanpur) | सुबह 04:55 | शाम 06:22 |
लखनऊ (Lucknow) | सुबह 04:52 | शाम 06:19 |
कोलकाता (Kolkata) | सुबह 04:25 | शाम 05:59 |
मेरठ (Meerut) | सुबह 05:03 | शाम 06:33 |
नोएडा (Noida) | सुबह 05:05 | शाम 06:34 |
जयपुर (Jaipur) | सुबह 05:13 | शाम 06:42 |
बेंगलुरु (Bengaluru) | सुबह 05:13 | शाम 06:35 |
अहमदाबाद (Ahmedabad) | सुबह 05:28 | शाम 06:52 |
पटना (Patna) | सुबह 04:36 | शाम 06:02 |
रांची (Ranchi) | सुबह 04:37 | शाम 06:04 |
चेन्नई (Chennai) | सुबह 05:12 | शाम 06:21 |
lifestyle, hindi lifestyle news, hindi news, hindi news today, latest hindi news, hindi news, hindi news today,
English News