Ramadan 2025 Sehri-Iftar Time: रमजान महीने में रोजा रखने का कारवां अब 17 वें रोजे तक पहुंच चुका है. मंगलवार 18 मार्च को रोजेदार माह-ए-रमजान का सत्रहवां रोजा रखेंगे. मगफिरत के अशरे के आईने से देखें तो रमजान का सत्रहवां रोजा आखिरत की फिक्र और अल्लाह का जिक्र की मजबूती है. इसलिए 17वें रोजे को रहमत का दरिया कहा जाता है.
इसलिए खास है रमजान का सत्रहवां रोजा
17वें रोजे का महत्व काफी बढ़ जाता है. क्योंकि रमजान महीने में सत्रहवें रोजे मर्तबा (महत्वपूर्ण) माना जाता है. इसका कारण यह है कि रमजान के 17वें दिन ही इस्लाम के लिए पहली जंग लड़ी गई थी. यह जंग अरब क्षेत्र में बुराई के खिलाफ लड़ी गई थी. इस लड़ाई को जंगे बंद्र (Jang e Badar) के नाम से जाना है.
सही तरीके से रोजा रखने से अल्लाह बंदों की सारी मुराद भी पूरी करते हैं. इसलिए सही समय पर सहरी और इफ्तार कर रोजे को मुकम्मल बनाएं. बता दें कि रमजान के दिनों में अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनट का अंतर होता है. ऐसे में जान लीजिए कि 18 मार्च को दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कानपुर, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर, पटना समेत अन्य शहरों में सहरी-इफ्तार का समय क्या रहने वाला है. आप अपने शहर के अनुसार सहरी इफ्तार का समय यहां देख सकते हैं और रोजा खोलने और रखने की तैयारी कर सकते हैं. (Ramadan 2025 City wise Sehri-Iftar Timings)-
रमजान 18 मार्च 2025 सहरी-इफ्तार समय (Ramadan 2025 Sehri-Iftar Timing 18 March in India) |
शहर का नाम (City Name) | सहरी का समय (Sehri Time) | इफ्तार का समय (Iftar Time) |
दिल्ली (Delhi) | सुबह 05:08 | शाम 06:34 |
मुंबई (Mumbai) | सुबह 05:32 | शाम 06:49 |
हैदराबाद (Hyderabad) | सुबह 05:16 | शाम 06:38 |
कानपुर (Kanpur) | सुबह 04:48 | शाम 06:20 |
लखनऊ (Lucknow) | सुबह 04:54 | शाम 06:18 |
कोलकाता (Kolkata) | सुबह 04:27 | शाम 05:48 |
मेरठ (Meerut) | सुबह 05:06 | शाम 06:32 |
नोएडा (Noida) | सुबह 05:07 | शाम 06:33 |
जयपुर (Jaipur) | सुबह 05:15 | शाम 06:41 |
बेंगलुरु (Bengaluru) | सुबह 05:16 | शाम 06:34 |
अहमदाबाद (Ahmedabad) | सुबह 05:30 | शाम 06:51 |
पटना (Patna) | सुबह 04:38 | शाम 06:01 |
रांची (Ranchi) | सुबह 04:39 | शाम 06:03 |
चेन्नई (Chennai) | सुबह 05:14 | शाम 06:21 |
lifestyle, hindi lifestyle news, hindi news, hindi news today, latest hindi news, hindi news, hindi news today,
English News