Panchang 12 May 2025: 12 मई का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन वैशाख पूर्णिमा मनाई जाएगी, इस तिथि पर भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था. इस दिन रवि योग, वरीयान और स्वाती नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं. आइए जानते हैं शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय.
12 मई का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 12 May 2025)
तिथि | पूर्णिमा (11 मई 2025, रात 8.01 – 12 मई 2025, रात 10.25) |
वार | सोमवार |
नक्षत्र | स्वाती |
योग | वरीयान |
सूर्योदय | सुबह 5.32 |
सूर्यास्त | शाम 7.03 |
चंद्रोदय | शाम 06.57 |
चंद्रोस्त | सुबह 5.31, 12 मई |
चंद्र राशि | तुला |
राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) | सुबह 7.14 – सुबह 8.55 |
यमगण्ड काल | सुबह 10.36 – दोपहर 12.18 |
गुलिक काल | दोपहर 1.59 – दोपहर 3.40 |
आडल योग | सुबह 6.17 – सुबह 5.32, 13 मई |
विडाल योग | सुबह 5.32 – सुबह 6.17 |
भद्रा काल | सुबह 5.32 – सुबह 9.14 |
शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat): सोना-चांदी, वाहन, शुभ चीजों की खरीदारी, व्यापार की शुरुआत, गृह प्रवेश, विवाह आदि के लिए दिन शुभ है, विशेषकर रवि योग और वरीयान की उपस्थिति में.
स्नान-दान महायोग: पूर्णिमा पर गंगा स्नान के साथ दान-पुण्य और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख, समृद्धि और संपन्नता आती है. साथ ही पितरों के निमित्त छाता, जल, अन्न, खीर, घी का दान करें.
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 12 May 2025)
सूर्य | मेष |
चंद्रमा | तुला |
मंगल | कर्क |
बुध | मेष |
गुरु | वृषभ |
शुक्र | मीन |
शनि | मीन |
राहु | मीन |
केतु | कन्या |
वैशाख पूर्णिमा का विशेष महत्व (Vaishakh purnima Significance)
- वैशाख पूर्णिमा का दिन बहुत मंगलकारी माना जाता है. यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है.
- पूर्णिमा मां लक्ष्मी की जन्म तिथि है, इस दिन श्रीसूक्त का पाठ करने पर धन प्राप्ति के रास्ते खुलते हैं.
क्या करें: (Kya Kare)
- पीतल के लोटे में 4 या 5 तुलसी की पत्तियां डालें और गंगा जल डालें. फिर उसके बाद घर के प्रवेश द्वार पर छिड़क दें. इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.
- इस दिन दोपहर के समय पीपल पर जल अर्पित करें, वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें और दीपक में सरसों का तेल व काले तिल डालकर जलाएं.
क्या न करें: (Kya Nahi Kare)
- इस दिन बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए. तामसिक भोजन न करें.
- पति-पत्नी विवाद न करें. बुजुर्गों का अपमान भूलकर भी नहीं करना चाहिए.
FAQs: 12 मई 2025
- Q.कौन सा योग बन रहा है ?
वरीयान और रवि योग बन रहा है, ये दोनों ही योग बेहद शुभ माना गया है. - Q. कौन-कौन से कार्य सफल रहेंगे?
इस दिन सफेद कौड़ी खरीदकर लाएं और हल्दी से रंगकर इन्हें मां लक्ष्मी को अर्पित करें.
Guru Gochar 2025: गुरु 12 साल बाद मिथुन राशि में करेंगे गोचर, सभी 12 राशियों के जीवन में होगा क्या बदलाव जानें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
lifestyle, hindi lifestyle news, hindi news, hindi news today, latest hindi news, hindi news, hindi news today,
English News