Panchang 10 May 2025: 10 मई का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन शनि देव का तेल से अभिषेक करना शुभ है. इसके अलावा सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग और चित्रा नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं. आइए जानते हैं शुभ समय, अशुभ काल, राहुकाल, ग्रह स्थिति और विशेष उपाय.
10 मई का पंचांग 2025 (Hindi Panchang 10 May 2025)
तिथि | त्रयोदशी (9 मई 2025, दोपहर 2.56 – 10 मई 2025, शाम 5.29) |
वार | शनिवार |
नक्षत्र | चित्रा |
योग | सिद्धि, सर्वार्थ सिद्धि, रवि योग |
सूर्योदय | सुबह 5.32 |
सूर्यास्त | शाम 7.02 |
चंद्रोदय | शाम 5.04 |
चंद्रोस्त | सुबह 4.25, 11 मई |
चंद्र राशि | कन्या |
राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) | सुबह 8.56 – सुबह 10.33 |
यमगण्ड काल | दोपहर 1.59 – दोपहर 3.40 |
गुलिक काल | सुबह 5.33 – सुबह 7.15 |
आडल योग | सुबह 3.15 – सुबह 5.33 |
विडाल योग | सुबह 5.33 – सुबह 3.15, 11 मई |
शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat): व्यापार की शुरुआत, गृह प्रवेश, वाहन क्रय, विवाह आदि के लिए दिन शुभ है, विशेषकर रवि योग, सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग की उपस्थिति में.
स्नान-दान महायोग: शनिवार को काले तिल, काले कपड़े या लोहे की वस्तुओं जैसी काली वस्तुओं का दान करें. इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं जीवन में कष्ट कम होते हैं.
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 10 May 2025)
सूर्य | मेष |
चंद्रमा | कन्या |
मंगल | कर्क |
बुध | मेष |
गुरु | वृषभ |
शुक्र | मीन |
शनि | मीन |
राहु | मीन |
केतु | कन्या |
शनिवार का विशेष महत्व (Saturday Significance)
- शनि देव के प्रभाव को नियंत्रित करने और जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए, इस दिन का विशेष महत्व है.
- शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए शनिवार का व्रत करना बहुत लाभकारी है.
क्या करें: (Kya Kare)
- शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति के लिए शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं
- प्रदोष काल में शनि देव का तेल से अभिषेक करें और शनि स्तोत्र का पाठ करें.
- श्रमिकों को तेल में तली पूड़िया खिलाएं.
क्या न करें: (Kya Nahi Kare)
- कोयला, नमक, चमड़ा, जूते, काले तिल, काली उड़द , झाड़ू, तेल, लकड़ी, लोहा या लोहे की वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए.
- शनिवार के दिन पूर्व, दक्षिण और ईशान दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए.
FAQs: 10 मई 2025
- Q.कौन सा योग बन रहा है ?
रवि, सर्वार्थ सिद्धि और सिद्धि योग बन रहा है, ये सभी योग बेहद शुभ माने गए हैं. - Q. कौन-कौन से कार्य सफल रहेंगे?
शनिवार के दिन चांदी की चीजें खरीदना शुभ होता है.
Shani Jayanti 2025: शनि की दशा, साढ़े साती या ढैय्या चल रही है तो शनि जयंती पर कर लें ये उपाय
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
lifestyle, hindi lifestyle news, hindi news, hindi news today, latest hindi news, hindi news, hindi news today,
English News