Aaj Ka Panchang 27 February 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 27 फरवरी 2025 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या और गुरुवार है. फाल्गुन अमावस्या पर नाजार पितरों को मनाने के लिए पीपल पेड़ पर जल चढ़ाएं और सात बार प्रदक्षिणा करें. साथ हीं संध्या के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं.
दीपक का मुंह दक्षिण दिशा में होना चाहिए. पितृ सूक्त का पाठ करें. कहते हैं इससे पितृ दोष का निवारण होता है. मोक्ष प्राप्ति के रास्ते सुलभ होते हैं. पीपल के पेड़ में विष्णु जी का वास भी होता है, ऐसे में गुरुवार को पीपल की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति भी आती है.
फाल्गुन अमावस्या पर शाम के समय तुलसी की जड़ को घर के मुख्य द्वार पर बांधना शुभ होता है. मान्यता है इससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है और बरकत का वास होता है.
आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 27 February 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)
आज का पंचांग, 27 फरवरी 2025 (Panchang 27 February 2025)
तिथि | अमावस्या (27 फरवरी 2025, सुबह 8.54 – 28 फरवरी 2025, सुबह 6.14) |
पक्ष | कृष्ण |
वार | गुरुवार |
नक्षत्र | धनिष्ठा |
योग | शिव |
राहुकाल | दोपहर 2.00 – दोपहर 3.27 |
सूर्योदय | सुबह 6.57 – शाम 6.14 |
चंद्रोदय | चंद्रोदय नहीं |
दिशा शूल | दक्षिण |
चंद्र राशि | कुंभ |
सूर्य राशि | कुंभ |
शुभ मुहूर्त, 27 फरवरी 2025 (Shubh Muhurat 27 February 2025)
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 5.13 – सुबह 06.01 |
अभिजित मुहूर्त | दोपहर 12.13 – दोपहर 12.58 |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 05.28 – शाम 05.55 |
विजय मुहूर्त | दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44 |
निशिता काल मुहूर्त | रात 12.09 – प्रात: 12.59, 27 फरवरी |
27 फरवरी 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)
- यमगण्ड – सुबह 6.48 – सुबह 8.15
- आडल योग – सुबह 6.48 – दोपहर 3.43
- गुलिक काल – सुबह 9.41 – सुबह 11.08
- पंचक काल – पूरे दिन
आज का उपाय
अमावस्या के दिन भूखे प्राणियों को भोजन कराने का विशेष महत्व है,इससे न सिर्फ देवी देवता बल्कि पितर भी संतुष्ट होते हैं. जीवन में कभी धन संकट का सामना नहीं करना पड़ता, ऐसी मान्यता है.
Masan Holi 2025 Date: बनारस में मसान होली कब मनेगी, कैसे शुरू हुई ये परंपरा?
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
lifestyle, hindi lifestyle news, hindi news, hindi news today, latest hindi news, hindi news, hindi news today,
English News