वन विभाग की ओर से बुधवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा को वन्य जीव गणना की जा रही है। बांसवाड़ा जिले की 6 रेंज में 65 और डूंगरपुर जिले के 9 वन खंड में 40 वाटर हॉल्स पर वन्य जीवों की गणना की जा रही है। वन विभाग के अधिकारी गणना को लेकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
Trending Videos
वन विभाग की ओर से प्रतिवर्ष बुद्ध पूर्णिमा को वन्य जीव गणना की जाती है। इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा के समय बरसात होने से वन्य जीव गणना को एक माह के लिए बढ़ा दिया गया था। इसके बाद बुधवार को ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर सुबह 8 बजे से गणना आरम्भ की गई।
पेड़ों पर बनाई मचान
वन्य जीव गणना के लिए विगत दिनों कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया था। उसके बाद बुधवार को सुबह 8 बजे बांसवाड़ा जिले की 6 रेंज में नियत स्थल के लिए कर्मचारी पहुंचे और वन्य जीव गणना आरम्भ की। कर्मचारियों ने पेड़ों पर मचान बनाई और उसे पर बैठकर वाटर होल पर निगाह बनाए रखी। कुछ कर्मचारी दूरबीन लेकर भी पहुंचे, ताकि मचान से वाटर होल दूर होने पर छोटे वन्य जीव भी गणना में सम्मिलित किए जा सकें।
विशेष निगाह लेपर्ड पर
बांसवाड़ा डूंगरपुर में वन्य जीव सेवा के अंतर्गत विशेष निगाह वाटर होल पर आने वाले लेपर्ड्स पर हैं। पिछले वर्ष की वन्य जीव गणना के अनुसार अकेले बांसवाड़ा जिले में सबसे अधिक 100 से अधिक लेपर्ड नजर आए थे, वहीं डूंगरपुर में भी इनकी समय-समय पर साईंटिंग होती रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन में विभिन्न स्थानों पर मोर, नील गाय, जंगली सूअर, सियार आदि वन्य जीव भी दिखाई दिए हैं।
पढ़ें: जिला कलेक्टर ने किया पंचायत समिति कार्यालय का निरीक्षण, नियमित मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश
यह बोले अधिकारी
बांसवाड़ा के सहायक उप वन संरक्षक अभिनव मालव ने बताया कि जिले में 65 वाटर हॉल्स पर वन्य जीव गणना की जा रही है। प्रत्येक स्थान पर अधिकतम 3 कार्मिक गणना के लिए नियुक्त किए हैं। वहीं डूंगरपुर के डीएफओ रंगास्वामी ने बताया कि जिले में 40 वाटर हॉल पर वन्य जीव गणना की जा रही है। 110 वनकर्मी अगले 24 घंटे में वन्य जीवों की गणना पूरी करेंगे। किसी भी जंगली जानवर के वाटर हॉल पर पानी पीने के लिए आने या फिर दिखाई देने पर उसे रिकॉर्ड किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा की रात में दूधिया रोशनी में भी वन्य जीवों की गणना होगी। गुरुवार सुबह 8 बजे तक ये वन्य जीव गणना पूरी होगी। इसके बाद वनकर्मी अपनी रिपोर्ट वन अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे।
rajasthan, rajasthan news, hindi rajasthan, hindi rajasthan news, hindi news, rajasthan news update, rajasthan news today, rajasthan today, latest rajasthan news, latest news today, sri ganganagar news, sri ganganagar news today, hanumangarh news. hindi news rajasthan, bikaner news, bikaner news hindi, oxbig news, hindi oxbig news, oxbig news network