Amazing Love Story: ड्राइवर और एयर होस्टेस की लव स्टोरी, कश्मीरी लड़की गांव के लड़के के प्यार में हुई पागल

Must Read

राजस्थान के चूरू में सरदारशहर के 27 वर्षीय रफीक खान और जम्मू कश्मीर की 24 वर्षीया रिजवाना अख्तर की प्रेम कहानी खूब चर्चा में है। आठ महीने तक फोन पर चली बातचीत के बाद दोनों ने अपने प्यार को मुकम्मल अंजाम तक पहुंचाने की ठान ली। इन दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ गया कि एक दूसरे ने प्यार में मर मिटने की कसम खा ली।

दुनिया में प्यार के लिए मर मिटने वालों की कमी नहीं है। बात जब वजूद और प्यार को साबित कर दिखाने की आए तो प्रेमी हर तूफान का सामना करने के लिए तैयार हो जाते हैं। फिर चाहे महाभारत के युद्ध की तरह सामने परिवार वाले ही क्यों न खड़े हों।

यह भी पढ़ें: बदलाव की मिसाल बनी बाल विवाह की शिकार सोनू, पति के साथ मिलकर अब तक दर्जनों शादियां रुकवाईं

जब किसी से सच्चा प्यार होता है तो उस समय लक्ष्य एक ही होता है वो होता है मंजिल को पाना…प्यार के इस जुनून में कई प्रेमी जोड़े खौफनाक मौत के शिकार भी हुए हैं और बिछड़े भी हैं और असहनीय जख्म भी झेले हैं। लेकिन प्यार की ये जुनूनी कहानियां फिर भी बदस्तूर जारी हैं। ऐसी ही एक संघर्ष भरे प्यार की कहानी है, सरदारशहर के रफीक खान और जम्मू कश्मीर की रिजवाना अख्तर की।

जम्मू कश्मीर की रिजवाना अख्तर के अनुसार, करीब आठ महीने पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए सरदारशहर के रफीक खान से हुई। दोनों आपस में बात करने लगे और धीरे-धीरे एक दूसरे ने अपने प्यार का इजहार किया। आठ महीने तक फोन पर चली बातचीत के बाद दोनों ने अपने प्यार को मुकम्मल अंजाम तक पहुंचाने की ठान ली।

यह भी पढ़ें: स्कॉलरशिप पर भिड़े भाजपा-कांग्रेस के विधायक, जूली ने समय पर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया

करीब महीने भर पहले रिजवाना अख्तर बिना बताए अपने घर से निकल गई और जम्मू कश्मीर से ट्रेन में बैठकर दिल्ली आ पहुंची। इधर, सरदारशहर का रफीक खान रिजवाना अख्तर को दिल्ली से सरदारशहर ले आया। दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार शादी रचा ली।

उधर, रिजवाना अख्तर के घर वालों को रिजवाना का यह फैसला पसंद नहीं आया और वह जम्मू कश्मीर की पुलिस लेकर सरदारशहर आ गए। रिजवाना अख्तर के लाख मना करने के बाद भी जम्मू कश्मीर पुलिस कानूनी नियमों का हवाला देते हुए जबरदस्ती उसे अपने साथ वापस जम्मू कश्मीर लेकर चली गई।

यह भी पढ़ें: होली पर रंग लाने से मना करने पर जयपुर के कॉन्वेंट स्कूल में विवाद, शिक्षा मंत्री ने जताई आपत्ति

वहां जाने के बाद रफीक खान का रिजवाना अख्तर से कोई संपर्क नहीं हुआ, तो रफीक खान ने एडवोकेट युसूफ खान से मिलकर रिजवाना को वापस सरदारशहर लाने के लिए सर्च वारंट जारी करवाया। जब सरदारशहर पुलिस रिजवाना अख्तर को लाने के लिए जम्मू कश्मीर पहुंची, तो परिजनों के सामने रिजवाना अख्तर ने यहां पर आने से मना कर दिया। थोड़े दिन बाद रिजवाना अख्तर और रफीक खान की फिर मोबाइल पर बात हुई, तो रिजवाना अख्तर ने रफीक खान को बताया कि घर वालों ने उसे यहां पर बंधक बनाकर रखा है और रिजवान ने वीडियो के जरिए सरदारशहर एसडीएम और चूरू एसपी से गुहार लगाई। एडवोकेट युसूफ खान ने एक बार फिर सर्च वारंट जारी करवाया और सरदारशहर पुलिस इस बार रिजवाना अख्तर को लेकर सरदारशहर आ गई और एसडीएम कार्यालय में रिजवाना अख्तर को पेश किया गया, तो रिजवाना अख्तर ने कहा कि अब वह अपना पूरा जीवन सरदारशहर के रफीक खान के साथ बिताना चाहती है।

रिजवाना अख्तर ने कहा कि हमने साथ जीने मरने के वादे किए हैं और यह वादा अंतिम सांस तक निभाएंगे। रफीक खान ने बताया कि वह 12वीं पास है और ड्राइवरी का काम करता है और रिजवान अख्तर पूर्व में एयर होस्टेस रह चुकी हैं और रिजवाना अख्तर ने पीएचडी कर रखी है और वह डॉक्टर भी हैं।

rajasthan, rajasthan news, hindi rajasthan, hindi rajasthan news, hindi news, rajasthan news update, rajasthan news today, rajasthan today, latest rajasthan news, latest news today, sri ganganagar news, sri ganganagar news today, hanumangarh news. hindi news rajasthan, bikaner news, bikaner news hindi, oxbig news, hindi oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -