Nagaur News: सेना का मनोबल बढ़ाने को नागौर में निकलेगी तिरंगा रैली, पोस्टर का हुआ विमोचन

Must Read

नागौर में ऑपरेशन सिंदूर के उपलक्ष में नागौर जिला और नागौर देहात में निकलेगी भव्य तिरंगा शोभायात्रा.इस यात्रा में देश के पूर्व सैनिक, डॉक्टर, नर्स, महिलाएं और शहर वासी, भाजपा से जुड़े राजनीतिक कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष जिला प्रभारी मंत्री सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं की अध्यक्षता में तिरंगा रैली का शहीद स्मारक से लेकर शहीद सर्किल तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की तरफ कोई पार्टी का दुपट्टा भी नहीं पहनेगा। इस तिरंगा रैली में केवल तिरंगा और भारत माता के जयकारे के साथ इस रैली का आयोजन किया जाएगा।

बता दें की पहलगाम हमले के बाद देश की सेनाओं ने जिस तरीके से ऑपरेशन सिंदुर से बदला लिया गया। अब पूरे देश में सेना के हौसले को बुलंद और इस सिंदूर ऑपरेशन की खुशी में तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में नागौर शहर और नागौर देहात में 20 मई को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में शाम 4:00 बजे नागौर के मुंडवा चौराहे स्थित शहीद स्मारक से तिरंगा रैली की शुरुआत होगी। शहीद स्मारक से रवाना होकर विजय वल्भ चौराहे, गांधी चौक, कलेक्ट्रेट, परशुराम सर्किल से होती हुई शहीद सुगन सिंह सर्किल पर रैली का होगा समापन। इस तिरंगा रैली में जगह-जगह पुस्प वर्षा भी जमकर की जाएगी।

ये भी पढ़ें- PCC अध्यक्ष डोटासरा ने दिया इस्तीफा, छोड़ा यह पद; विधानसभा अध्यक्ष बने वजह, जानें क्या बोले

भाजपा के ये पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

ऑपरेशन सिंदूर की उपलक्ष्य में निकाली जा रही इस तिरंगा रैली में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, ओमप्रकाश भडाणा (अध्यक्ष देव नारायण बोर्ड) प्रदेश महामंत्री भाजपा, किसान बोर्ड अध्यक्ष CR चौधरी, भाजपा नागौर जिला अध्यक्ष रामधन पोटलिया सहित पार्टी के कार्यकर्ता, वर्तमान विधायक पूर्व विधायक और जिले के सभी भारतीय जनता पार्टी के जन प्रतिनिधि, पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

rajasthan, rajasthan news, hindi rajasthan, hindi rajasthan news, hindi news, rajasthan news update, rajasthan news today, rajasthan today, latest rajasthan news, latest news today, sri ganganagar news, sri ganganagar news today, hanumangarh news. hindi news rajasthan, bikaner news, bikaner news hindi, oxbig news, hindi oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -