Sirohi News: सिरोही में सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर के वीर सपूतों को किया नमन

Must Read

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना की ओर से चलाए ऑपरेशन सिंदूर में जवानों के पराक्रम, अदम्य साहस व शौर्य के सम्मान में सिरोही जिला मुख्यालय पर सोमवार शाम को शहीद स्मारक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें ऑपरेशन सिंदूर के वीर सपूतों को नमन किया गया। यह यात्रा सिरोही जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक से शुरू हुई जो विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए रामझरोखा पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान रैली में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

देशभक्ति के गीतों के साथ तिरंगा यात्रा सोमवार शाम को सिरोही जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक से शुरू हुई। यहां से यात्रा शहर के अहिंसा सर्किल, पैलेसरोड, बग्गी खाना स्कूल, नयावास, एनसीसी सर्कल, आर्य समाज रोड, नीलमनी चौक मुख्य बाजार, सरजावाव गेट, नगर परिषद, अंबेडकर सर्किल एवं राजमाता धर्मशाला मार्ग से होते हुए राम झरोखा मैदान पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि तिरंगा यात्रा में वाहनों पर सवार लोग हाथों में तिरंगा लिए थे। इसके साथ ही भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। रैली में सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी वर्ग, पूर्व सैनिक, माता बहिने सहित कई समाजों के प्रबुद्धजन शामिल हुए। हर वर्ग ने तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाया और देश के लिए अपने जज्बे को प्रकट किया। इस मौके सिरोही शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। सभी ने देश के शहीदों को नमन करते हुए पुष्प अर्पित किए। तिरंगा यात्रा में तीर्थगिरी महाराज, लहर भारती ने भी संबोधित किया। तिरंगा यात्रा के संभाग प्रभारी नारायण पुरोहित, जोधपुर संभाग प्रभारी प्रमोद सामर, जिला प्रभारी राजेंद्र कुमार गहलोत, तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक गणपतसिंह राठौर सहसंयोजक मनीष लखारा, प्रदेश सदस्य वीरेंद्रसिंह चौहान, पूर्व सैनिक, साधु संत, भाजपा जिला और मंडल पदाधिकारी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- PCC अध्यक्ष डोटासरा ने दिया इस्तीफा, छोड़ा यह पद; विधानसभा अध्यक्ष बने वजह, जानें क्या बोले

तिरंगा यात्रा में ये बोले वक्ता

प्रभारी मंत्री केके विश्नोई ने कहा हमारे सैनिक जो सरहदों पर खड़े हैं, उनके सम्मान में ऐसे आयोजन जरूरी है। विधायक ओटाराम देवासी ने जावाल की जागरूकता और देशभक्ति के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण समाज आज भी देश की असली ताकत है। राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना को अद्भुत साहसिकता और निर्णायक क्षमता का प्रतीक है। देश को सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का प्रतीक भी है। यह तिरंगा यात्रा हमें एकता, संकल्प और सेवा की प्रेरणा देती है। सांसद तुंबाराम चौधरी ने कहा कि ‘हमारे जवान सीमाओं पर न केवल बंदूके थामे खड़े है, बल्कि हर चुनौती का डटकर मुकाबला करते हैं। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी कार्रवाईयों से देश का सिर गर्व से ऊंचा होता है। हमें चाहिए कि हम उनके सम्मान में एकजुट होकर देश को सशक्त बनाने में भागीदारी निभाएं। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प व भारतीय सेना का पराक्रम ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले को न केवल नाकाम किया, बल्कि पाकिस्तान के अंदर जाकर आतंक के आकाओं को मिट्टी में मिला दिया। 

rajasthan, rajasthan news, hindi rajasthan, hindi rajasthan news, hindi news, rajasthan news update, rajasthan news today, rajasthan today, latest rajasthan news, latest news today, sri ganganagar news, sri ganganagar news today, hanumangarh news. hindi news rajasthan, bikaner news, bikaner news hindi, oxbig news, hindi oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -