Tonk News: विधायक रामसहाय वर्मा ने दी ग्रामीणों को सौगात, जानिए कितने गांवों को मिलेगी राहत

Must Read

टोंक जिले के निवाई में निवाई शहर से बनवाड़ा तक सड़क का विधायक रामसहाय वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा आमजन की सुविधा को देखते हुए लगातार नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

नगर पालिका क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। 11 अप्रैल को 80 फीट रोड पर स्थित एयर कंडीशनर सामुदायिक भवन का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विधायक रामसहाय वर्मा के अथक प्रयास से शहरवासियों को बजट सत्र 2025 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीवरेज लाइन की बड़ी सौगात दी है। शहर में बड़ा बस स्टैंड का भी निर्माण कार्य पारित किया गया है। निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।

इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा बजट सत्र 2024-25 में 22 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार डबल इंजन की सरकार प्रदेश में नए आयाम स्थापित कर रही है। निवाई पीपलू विधानसभा क्षेत्र में लगातार सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कई वर्षों से लगातार ग्रामीणों की मांग थी कि निवाई से बनवाड़ा तक सड़क निर्माण का कार्य किया जाए। रोड का नवीनीकरण होने से 50 गांव के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। लगातार बजट में निवाई पीपलू को बड़ी सौगात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दिया गया है।

यह भी पढ़ें: होली पर राजस्थान में बारिश, अलवर और सीकर में बूंदाबांदी के बाद तेज हवाओं से बदला मौसम

उन्होंने कहा कि जल्दी ही विधानसभा क्षेत्र में नई गौशाला खोलने का कार्य भी किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है। भाजपा सरकार जिसका शिलान्यास करती है, इसका लोकार्पण भी करती है। हरियाणा की तरह आने वाले पंचायत राज और नगर निकाय चुनाव में राजस्थान में कमल का फूल खिलेगा। कांग्रेस के पास केवल दो राज्य में अपनी सत्ता बची हुई है। दो राज्यों में भी कांग्रेस की सरकार जाने वाली है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। भारतीय जनता पार्टी सनातन धर्म, आमजन की सुविधा के लिए लगातार कार्य करती है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य करती है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में होली और जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा कड़ी, पुलिस अलर्ट मोड में

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश गुप्ता, नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय, आर्मेनिया मंडल अध्यक्ष शिवराज गुर्जर, शहर महामंत्री करण सिंह, पार्षद नितिन छाबड़ा, जीतपाल गुर्जर, गिर्राज जाट, दुर्गा शंकर सेन, मास्टर मदनलाल वर्मा,सूरज करण तिवारी, रामदेव गुर्जर, सतनारायण तिवारी, बाबूलाल मीणा, रामप्रसाद शर्मा, बाबूलाल सैनी, छोटू महाराज,सोनू श्रीमाल, रामअवतार घाटी, बुधराम मीणा, जितेंद्र विजय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rajasthan, rajasthan news, hindi rajasthan, hindi rajasthan news, hindi news, rajasthan news update, rajasthan news today, rajasthan today, latest rajasthan news, latest news today, sri ganganagar news, sri ganganagar news today, hanumangarh news. hindi news rajasthan, bikaner news, bikaner news hindi, oxbig news, hindi oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -