बदल गया स्कूलों का समय सीबीइओ पंकज जांगिड़ ने बताया कि प्रदेशभर में 1 अप्रेल से सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन समय लागू हो गया। अब स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हो रहा है। मध्यावकाश सुबह 10:15 बजे से 10:40 बजे तक निर्धारित किया गया है। अस्पतालों में नई व्यवस्था लागू चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार 1 अप्रेल से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी सेवाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित हो रही हैं। पहले यह समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक था। रविवार और सरकारी अवकाश के दिन ओपीडी सेवा केवल सुबह 9 बजे से 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी। यह वीडियो भी देखें अदालतों में 15 से बदलेगा समय अपर लोक अभियोजक तिलकराज चुघ ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन के निर्देशानुसार, 15 अप्रेल से 27 जून तक अदालतों का ग्रीष्मकालीन समय लागू होगा। इस दौरान अदालतों का संचालन सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर एक बजे तक होगा, जबकि अभी तक यह समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक था। यह भी पढ़ें सरकारी कर्मचारियों को CM भजनलाल का बड़ा तोहफा, इन सेवानिवृत्तों को भी मिलेगा लाभ
india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi
ENGLISH NEWS
1 अप्रेल से राजस्थान में हो गए ये बड़े बदलाव, पढ़ लें आपके काम की खबर | These changes happened in Rajasthan from 1st April, read the news that is useful to you

- Advertisement -