Sikar News: पिलानी के युवक ने सीकर जाकर की आत्महत्या, स्मृति वन में पेड़ से लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

Must Read




पुलिस को मृतक युवक की जेब से एक आईफोन बरामद हुआ है। आत्महत्या के पीछे की क्या वजह रही ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। 



मामले की जांच में जुटी पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


सीकर जिला मुख्यालय स्थित स्मृति वन में आज पिलानी के एक युवक फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव को पेड़ से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा और मोर्चरी में रखवाया।

Trending Videos

हेड कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश ने बताया कि आज सुबह सात बजे सूचना मिली थी कि स्मृति वन में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के पास से एक आईफोन मिला है। फोन से नंबर निकाल कर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी है। मृतक युवक की पहचान नृपेंद्र श्योराण (26) निवासी पिलानी (झुंझुनूं) के रूप में हुई है। शव देर रात का बताया जा रहा है और परिजन भी युवक की तलाश कर रहे थे। सुसाइड करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिजनों के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।





OxBig English

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -