Jodhpur: गणगौर भोलावणी पर्व की शोभायात्रा में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत, दिखी मारवाड़ की सांस्कृतिक छटा

Must Read

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार को जोधपुर में गणगौर भोलावणी पर्व की भव्य शोभायात्रा में सहभागी बने। देर रात तक, लगभग मध्य रात्रि दो बजे तक वे शहर के भीतरी क्षेत्र में निकली शोभायात्रा में उपस्थित रहे और इस पारंपरिक आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।

Trending Videos

शेखावत बाड़मेर, चौहटन और बालोतरा में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत के बाद देर रात जोधपुर पहुंचे। यहां वे सीधे अचलनाथ महादेव मंदिर के समीप शोभायात्रा में शामिल हुए। इस शोभायात्रा में उन्होंने गवर माता की भोलावणी रस्म में शिरकत की और शहरवासियों से मुलाकात की।

बता दें कि पूरे मार्ग पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने शेखावत का गर्मजोशी से स्वागत किया। शोभायात्रा में नौबत, घोड़े, बग्गियां, पारंपरिक झांकियां और मधुर स्वरलहरियों ने माहौल को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। इस दौरान मारवाड़ की पारंपरिक सांस्कृतिक झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। मंगलवार सुबह शेखावत ने सूरसागर स्थित मां दधिमती मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। यहां उन्होंने गणमान्य लोगों से भी मुलाकात की।

पढ़ें: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा का पुतला, शव यात्रा निकाल कर की नारेबाजी    

जनता से संवाद और शैलेश लोढ़ा से मुलाकात

दिल्ली रवाना होने से पहले शेखावत ने अपने निज निवास पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। एयरपोर्ट पर रवाना होते समय उनकी भेंट कवि एवं अभिनेता शैलेश लोढ़ा से हुई। दोनों ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे का हालचाल जाना और फिर दिल्ली के लिए रवाना हुए।

बाड़मेर प्रवास में आत्मीय स्वागत

अपने बाड़मेर, चौहटन और बालोतरा प्रवास के दौरान शेखावत का जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। जोधपुर से लेकर बाड़मेर तक भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन ने आत्मीयता और जोश के साथ उनका अभिनंदन किया। इस पर शेखावत ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार जताया।

rajasthan, rajasthan news, hindi rajasthan, hindi rajasthan news, hindi news, rajasthan news update, rajasthan news today, rajasthan today, latest rajasthan news, latest news today, sri ganganagar news, sri ganganagar news today, hanumangarh news. hindi news rajasthan, bikaner news, bikaner news hindi, oxbig news, hindi oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -