RBSE 12th Result 2025 Live: आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, अमर उजाला पर तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

Must Read

08:30 AM, 22-May-2025

RBSE Results 2025: इस दिन से शुरू हुई परीक्षा

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल, 2025 तक और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल, 2025 तक सफलतापूर्वक आयोजित की थी।

07:55 AM, 22-May-2025

RBSE Result 2025: ऐसे कर सकेंगे रिजल्ट चेक

  • पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर ‘राजस्थान बोर्ड’ वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कक्षा 12वीं के रिजल्ट लिंक को चुनें, जो भी आपका वर्ग हो।
  • यहां अपना रोल नंबर निर्धारित स्थान पर दर्ज करें।
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

07:46 AM, 22-May-2025

RBSE: पिछले साल वाणिज्य संकाय में लड़कियों का प्रतिशत

वाणिज्य संकाय में भी लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कों का पास प्रतिशत 98.66% रहा जबकि लड़कियों ने 99.51% का शानदार रिजल्ट दर्ज किया।

07:31 AM, 22-May-2025

RBSE Result 2025: विज्ञान संकाय में लड़कियों का प्रदर्शन

पिछले वर्ष राजस्थान बोर्ड (RBSE) की 12वीं परीक्षा में विज्ञान संकाय में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। जहां लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.08% रहा, वहीं लड़कियों ने 98.90% के साथ बाजी मारी

07:15 AM, 22-May-2025

RBSE 12th Result 2025 Live: पिछले साल क्या रहा उत्तीर्ण प्रतिशत

पिछले साल विज्ञान 97.73 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण हुए। वाणिज्य संकाय में 98.95 फीसदी बच्चे पास हुए। कला संकाय में 96.88 फीसदी बच्चों ने कामयाबी हासिल की।

07:09 AM, 22-May-2025

RBSE Board 12th Result: पास होने के लिए आवश्यक अंक

परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को सभी विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।

06:57 AM, 22-May-2025

RBSE 12th Result 2025 Live: आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, अमर उजाला पर तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

RBSE 12th Result 2025 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE), अजमेर आज यानी गुरुवार, 22 मई 2024 को कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट तीनों स्ट्रीम यानी, विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce) और कला (Arts) तीनों के लिए जारी किए जाएंगे।

 

परिणाम की घोषणा शाम 5 बजे होगी, जिसमें राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। बता दें कि छात्रों को परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

rajasthan, rajasthan news, hindi rajasthan, hindi rajasthan news, hindi news, rajasthan news update, rajasthan news today, rajasthan today, latest rajasthan news, latest news today, sri ganganagar news, sri ganganagar news today, hanumangarh news. hindi news rajasthan, bikaner news, bikaner news hindi, oxbig news, hindi oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -