Plane Crash: नम आंखों से दी गई खुशबू को विदाई, पति से मिलने लंदन जा रही थीं; विमान हादसे ने ले ली जान

Must Read


अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून) को हुए प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 14 लोगों की मौत हुई है। हादसे का शिकार परिवारों को बॉडी मिलनी शुरू हो गई है। इन्हीं में से खुशबू राजपुरोहित का शव भी रविवार को परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए शव को ससुराल जोधपुर के खाराबेरा (पुरोहितान) लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।




Trending Videos

Plane Crash: Khushboo who died in the Ahmedabad plane crash was given a tearful farewell

2 of 4

घर से बाहर निकलती अर्थी
– फोटो : अमर उजाला


खुशबू को नम आंखों से अर्पित की श्रद्धांजलि

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाली खुशबू राजपुरोहित के शव को ला रही एम्बुलेंस को सिरोही के उथमण टोल प्लाजा पर 5 मिनट के लिए रोका गया, जहां प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ ही ग्रामीणों की मौजूदगी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। खुशबू को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


Plane Crash: Khushboo who died in the Ahmedabad plane crash was given a tearful farewell

3 of 4

खुशबू की अर्थी
– फोटो : अमर उजाला


बालोतरा जिले अराबा गांव में रहने वोल मदनसिंह राजपुरोहित की बेटी खुशबू कंवर की 18 जनवरी 2025 को खुशबू की शादी विपुल सिंह राजपुरोहित निवासी खाराबेरा लूणी जोधपुर के साथ हुई थी। खुशबू के पति विपुल लंदन में डॉक्टर हैं। शादी के कुछ दिन बाद विपुल लंदन वापस लौट गए थे, लेकिन खुशबू वीजा के कारण नहीं जा पाई थी। इसके बाद वह अपनी ससुराल में रही और फिर अपने मायके आ गई।

पढ़ें: परिवार ने लंदन जाने विदा किया, दुनिया से चली गई खुशबू; शादी के बाद पहली बार जा रही थी पति के पास


Plane Crash: Khushboo who died in the Ahmedabad plane crash was given a tearful farewell

4 of 4

रोते बिलखते परिजन
– फोटो : अमर उजाला


हाल ही में वीजा मिलने के बाद उसने पति के पास लंदन जाने की तैयारी की थी। बुधवार को पिता मदनसिंह राजपुरोहित और उसका चचेरा भाई खुशबू को गांव से लेकर अहमदाबाद के लिए निकले थे। गुरुवार को उन्होंने बेटी को अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ा। इस दौरान एयरपोर्ट के बाहर पिता ने बेटी के साथ फोटो भी खिंचाई थी। लेकिन, तब यह किसी को नहीं पता था कि यह उसकी आखिरी तस्वीर बनकर रह जाएगी। बेटी को विदा करने के बाद परिवार को विमान हादसे की जानकारी लगी तो सभी बिलख पड़े।

 


rajasthan, rajasthan news, hindi rajasthan, hindi rajasthan news, hindi news, rajasthan news update, rajasthan news today, rajasthan today, latest rajasthan news, latest news today, sri ganganagar news, sri ganganagar news today, hanumangarh news. hindi news rajasthan, bikaner news, bikaner news hindi, oxbig news, hindi oxbig news, oxbig news network

English News

- Advertisement -

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Article

- Advertisement -