उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) द्वारा प्लेटफॉर्म संख्या 8-9 पर रेलवे ओवरब्रिज और एयर कंकॉर्स के निर्माण के लिए तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कारण 5 जुलाई से 12 सितंबर तक जोधपुर की सूर्यनगरी सुपरफास्ट, रणकपुर एक्सप्रेस, हडपसर सुपरफास्ट और चेन्नई सुपरफास्ट सहित कुल 12 ट्रेनें अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती जंक्शन स्टेशन पर रुकेंगी। इसके लिए अस्थायी समय-सारणी भी जारी कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: वीआईपी हो या सांसद, बिजली बिल बकाया होने पर काटा जाएगा कनेक्शन, बेनीवाल पर मंत्री नागर का हमला
अहमदाबाद की जगह साबरमती स्टेशन पर रुकेंगी ये ट्रेनें
क्रमांक | ट्रेन संख्या | ट्रेन का नाम | प्रभावी तिथि | आगमन | प्रस्थान |
---|---|---|---|---|---|
1 | 20495 | जोधपुर–हड़पसर एक्सप्रेस | 5 जुलाई | 5:20 AM | 5:30 AM |
2 | 20496 | हड़पसर–जोधपुर एक्सप्रेस | 5 जुलाई | 7:20 AM | 7:30 AM |
3 | 12479 | जोधपुर–बांद्रा टर्मिनस सूर्यनगरी एक्सप्रेस | 5 जुलाई | 3:00 AM | 3:10 AM |
4 | 22738 | हिसार–सिकंदराबाद एक्सप्रेस | 6 जुलाई | 7:10 AM | 7:20 AM |
5 | 22664 | जोधपुर–चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस | 8 जुलाई | 7:10 AM | 7:20 AM |
6 | 22916 | हिसार–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस | 8 जुलाई | 7:10 AM | 7:20 AM |
7 | 12998 | बाड़मेर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस | 10 जुलाई | 7:10 AM | 7:20 AM |
8 | 22724 | श्रीगंगानगर–हुजूर साहेब नांदेड़ एक्सप्रेस | 5 जुलाई | 7:10 AM | 7:20 AM |
9 | 14707 | लालगढ़–दादर एक्सप्रेस | 5 जुलाई | 9:50 PM | 10:00 PM |
10 | 22966 | भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस | 5 जुलाई | 2:10 AM | 2:20 AM |
11 | 22992 | भगत की कोठी–वलसाड एक्सप्रेस | 9 जुलाई | 2:10 AM | 2:20 AM |
12 | 20943 | बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी एक्सप्रेस | 10 जुलाई | 5:25 AM | 5:35 AM |
ये भी पढ़ें: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत, मांगों पर नहीं बनी सहमति, तीसरे दिन भी सड़क किनारे रखा शव
रेलवे की यात्रियों से अपील
सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अहमदाबाद से आगे की कनेक्टिंग ट्रेनों की स्थिति की जानकारी रेलवे सेवा 139, अधिकृत ऐप या रेलवे की वेबसाइट के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें।
rajasthan, rajasthan news, hindi rajasthan, hindi rajasthan news, hindi news, rajasthan news update, rajasthan news today, rajasthan today, latest rajasthan news, latest news today, sri ganganagar news, sri ganganagar news today, hanumangarh news. hindi news rajasthan, bikaner news, bikaner news hindi, oxbig news, hindi oxbig news, oxbig news network
English News