
कलेक्ट्रेन गेट पर जमा हुए प्रदर्शनकारी।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय युवा कांग्रेस के कोआर्डिनेटर एवं जोधपुर संभाग प्रभारी लक्ष्मण सिंह सांखला और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक थांवला ने बताया कि प्रदेशभर में युवा कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसमें जालोर युवा कांग्रेस ने भी विरोध प्रदर्शन किया।
महिला अपराधों में हो रही बढ़ोतरी
लक्ष्मण सिंह सांखला ने बताया कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से प्रतिदिन महिला अपराधों में बढ़ोतरी होती जा रही है। दलितों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। जालोर में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा अनेक सौगातें दी गईं थीं, लेकिन भाजपा ने आते ही उन कार्यों पर रोक लगा दी। ये भाजपा सरकार हीन भावना से कार्य कर रही है।
दसा साल से बना बोर्ड लेकिन सुधार नहीं
जालोर शहर में पिछले 10 वर्षों से भाजपा का बोर्ड है, लेकिन शहर के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। इन्हीं सब बातों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा है। इस प्रदर्शन में पूर्व राज्य मंत्री पुखराज पाराशर, जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, सवाराम पटेल, जुल्फिकार अली भुट्टो, भोमाराम, रमीला मेघवाल, सरोज चौधरी, विधानसभा के प्रत्याशी सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन युवाओं ने सम्बोधित किया।
#Jalore #News #यव #कगरस #करयकरतओ #न #कय #कलकटरट #क #घरव #सरकर #क #नतय #क #बतय #जनवरध
English News