महिला ने बताया कि साल 2019 में उसका विवाह अन्यत्र हुआ था। पति और ससुराल की तरफ से मिल रही प्रताड़ना के चलते पिछले 5 सालों से वह अपने पीहर में रह रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि विनोद कुमार नाम का व्यक्ति अपने वृद्ध माता-पिता की सेवा के बहाने उसे अपने घर ले गया। जबरन लिव-इन के कागजों पर हस्ताक्षर कराने का आरोप 5 अगस्त 2024 को शराब के नशे में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उससे लिव-इन रिलेशनशिप के कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद लगातार शादी का झांसा देकर देहशोषण करने लगा। महिला के जेवरात भी रखा आरोपी महिला ने बताया कि उसका पहला विवाह जिसके साथ हुआ था, वहां से उसने तलाक ले लिया था। ऐसे में जो उसके पास जेवरात थे, उसको भी आरोपित ने अपने घर में रख लिया। ये सब करने के बाद आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। अन्य महिलाओं पर साजिश रचने का आरोप इस मामले में महिला ने आरोपित विनोद कुमार के अलावा उसकी मां कमला, पिता रामेश्वर और दो अन्य महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अन्य लोगों पर महिला ने साजिश रचने व आरोपित का सहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें युवक ने 17 साल की लड़की को ब्लैकमेल करके किया बलात्कार, घर से निकलती थी तो करता था पीछा
india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi
ENGLISH NEWS
Hanumangarh: शादी का झांसा देकर देह शोषण का मामला, मां-बाप की सेवा करने आरोपी के घर गई थी तलाकशुदा महिला | rape case registered in Hanumangarh pretext of marriage divorced woman gone to accused house for serve her parents

- Advertisement -