अब तक कितनी राशि पत्रिका पड़ताल में सामने आया कि सूरतगढ़ फोरलेन सडक़ निर्माण 2010-11 में होने के बाद टोल टैक्स वसूली शुरू हुई। आरएसआरडीसी इस मार्ग से जनवरी 2025 तक एक अरब 82 करोड़ 50 लाख रुपए टोल टैक्स वसूल कर चुका है। हर साल औसतन 15 करोड़ रुपए टोल टैक्स वसूल किया जा रहा है। अभी सौ करोड़ और वसूलेंगे अब तक की गई वसूली के हिसाब से देखे तो सौ करोड़ रुपए से भी ज्यादा टोल टैक्स और वसूल किया जाएगा। डीपीआर के अनुसार टोल संग्रहण 2032 तक किया जाना है मतलब कि शेष सात साल में औसतन एक अरब पांच करोड़ रुपए और वसूली होगी। गुणवत्ताहीन निर्माण, कई नपे इस सडक़ का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदारों से कराया था। गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर कई आंदोलन हुए। राजस्थान पत्रिका ने भी अभियान चलाकर पोल खोली। इसका परिणाम यह रहा कि पीडब्ल्यूडी के आधा दर्जन से अधिक अभियंताओं को निर्माण कार्य में अनियिमितता के चलते निलम्बित किया गया था। टोल मुक्त हो सडक़ सडक़ की खराब हालत देखते हुए इसे टोल मुक्त करना चाहिए। 54 किलोमीटर लम्बी इस सडक़ पर दो-दो टोल नाके बना रखे हैं। मगर खस्ताहाल सडक़ सुधारने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। – एडवोकेट रघुवीर वर्मा, माकपा नेता। यूं तो वसूलेंगे 300 करोड़ वर्ष 2032 तक 54 किमी के इस फोरलेन मार्ग से 300 करोड़ रुपए तक टोल टैक्स वसूल लिया जाएगा। टोल वूसली पर पूरा जोर है, सडक़ की हालत सुधार पर बिलकुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। – प्रवीण मेहन, जिलाध्यक्ष आरटीआई जागृति मंच।
india, india news, india news, latest india news, news today, india news today, latest news today, latest india news, latest news hindi, hindi news, oxbig hindi, oxbig news today, oxbig hindi news, oxbig hindi
ENGLISH NEWS
अंधेरगर्दी : टूटी सडक़ पर चलाकर वसूला पौने दो अरब से ज्यादा टोल टैक्स, 100 करोड़ और वसूलेंगे

- Advertisement -